अहमदाबाद में क्रेन की टक्कर से छात्रा की मौत, चालक भागने की कोशिश में ऑटो से टकराया, CCTV आया सामने

गुजरात के अहमदाबाद में सड़क किनारे पैदल जा रही छात्रा को तेज रफ्तार क्रेन ने पीछे से टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई।

अहमदाबाद : अहमदाबाद के गोता में सिल्वर ओक कॉलेज रोड पर मंगलवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे में 19 वर्षीय कॉलेज छात्रा की मौत हो गई। ब्रेन केयर अस्पताल के सामने सड़क किनारे पैदल जा रही छात्रा को तेज रफ्तार पीले रंग की क्रेन ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे के बाद क्रेन का बायां अगला टायर छात्रा के ऊपर चढ़ गया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मृतका की पहचान प्रेरणा, उम्र 19 वर्ष, के रूप में हुई है। शिकायत के मुताबिक, प्रेरणा गोटा स्थित सिल्वर ओक कॉलेज में B.Sc. बायोटेक्नोलॉजी के दूसरे वर्ष में पढ़ाई कर रही थी।

Ahmedabad Accident Gota Accident

अहमदाबाद में क्रेन की टक्कर से छात्रा की मौत

परिजनों के मुताबिक, 22 सितंबर को सुबह करीब 11 बजे प्रेरणा घर से कॉलेज जाने के लिए निकली थी। करीब साढ़े 12 बजे दृष्टि गोहिल नाम की युवती ने उसकी मां कांता बेन को फोन कर प्रेरणा के हादसे की जानकारी दी। इसके बाद परिजन गोता सिल्वर ओक कॉलेज रोड स्थित ब्रेन केयर अस्पताल के सामने पहुंचे, जहां लोगों की भीड़ जमा थी और प्रेरणा सड़क किनारे पड़ी थी।

End of Feed