आगरा में भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित बोलेरो के उड़े परखच्चे; मासूम बच्ची समेत 5 की मौत

आगरा के चित्राहाट में गुरुवार की देर रात बोलेरो की पेड़ से भिड़ंत हो गई। इस भीषण हादसे में 5 श्रद्धालुओं की मौत हुई है। पूरा परिवार राजस्थान के कैला देवी मंदिर से लौट रहा था। 4 लोग घायल हैं, जिनका सैफई मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी है।

Agra Accident: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात एक भयानक सड़क हादसा सामने आया है। राजस्थान के प्रसिद्ध कैला देवी मंदिर से दर्शन कर अपने घर इटावा लौट रहे श्रद्धालुओं की तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई। इस दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

Agra accident

हादसे में क्षतिग्रस्त बोलेरो

खिड़कियां तोड़कर निकाले गए शव

हादसा आगरा के थाना चित्राहाट क्षेत्र के अंतर्गत पई गांव के पास हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जोरदार थी कि बोलेरो के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए और कार के दरवाजे बुरी तरह फंस गए। चीख-पुकार सुनकर दौड़े ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद कार के शीशे तोड़कर अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला।

End of Feed