New Agra City: न्यू आगरा शहर का ब्लूप्रिंट तैयार, 10 हजार हेक्टेयर में होगा विकास, देश-दुनिया की स्मारक और पार्कों का बनेगा मिनिएचर

New Agra City: यीडा द्वारा नया आगरा बसाने की तैयारी तेज हो गई है। प्राधिकरण द्वारा इसका खाका तैयार कर लिया गया है। आपत्तियों के निस्तारण के बाद मास्टर प्लान 2041 का प्रस्ताव शासन के पास भेजा जाएगा।

New Agra City: यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण द्वारा नए आगरा शहर को बसाने की तैयारी की जा रही है। ये शहर आगरा में न्यू आगरा अर्बन सेंटर के रूप में विकसित किया जाएगा। शहर का विकास 10 हजार हेक्टेयर में करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्राधिकरण द्वारा इसका ब्लूप्रिंट भी तैयार कर लिया गया है। अब इस पर आपत्तियां मांगी जा रही है। प्राप्त आपत्तियों का निस्तारण 15 जनवरी तक किया जाएगा, उसके बाद मास्टर प्लान का प्रस्ताव शासन के पास भेजा जाएगा। इस बीच आइए आपको न्यू आगरा अर्बन सेंटर की खासियतों के बारे में बताएं -

New Agra City.

न्यू आगरा अर्बन सेंटर (प्रतीकात्मक तस्वीर)

न्यू आगरा अर्बन सेंटर होगा खास

यीडा द्वारा न्यू आगरा अर्बन सेंटर को सांस्कृतिक धरोहर, पर्यावरण, यातायात और औद्योगिक गतिविधियों के केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। पर्यटन को और अधिक बढ़ावे देने के लिए यहां हॉलीवुड और बॉलीवुड समेत देश-दुनिया के प्रसिद्ध पार्क, स्मारकों और म्यूजियम के मिनिएचर विकसित किए जाएंगे। इसमें कई छोटी-छोटी टाउनशिप भी विकसित की जाएगी। एक अधिकारी ने बताया कि न्यू आगरा का विकास आगरा के अधिसूचित क्षेत्र में किया जाएगा।

End of Feed