Agra News: आगरा में एक महिला पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, शहर की एक दुकान महिला और उसका बेटा बैठे हुए थे। तभी बाइक पर सवार होकर तीन बदमाश आएं और महिला पर फायरिंग कर दी। गोलीबारी से महिला और उसका बच्चा बाल-बाल बचे हैं। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरा में गोलीबारी की ये पूरी घटना रिकॉर्ड हो गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की गई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि ये मामला रविवार रात 9 बजे का है। घटना थाना ताजगंज क्षेत्र के ताल सेमरी की है। महिला के अनुसार, पुराने विवाद के चलते हत्या करने की नियत से बदमाशों को भेजकर उन पर गोली चलाई गई हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और शक के आधार पर पूछताछ की जा रही है।
आगरा
जाको राखे साईयां मार सके न कोय.. दुकान पर बैठी महिला पर बरसाईं गोलियां, बाल-बाल बची जान
- Authored by: वर्षा कुशवाहा
- Updated Nov 18, 2024, 12:38 PM IST
