जिसके हाथ में देना था बेटी का हाथ, उसे दिल दे बैठी सास; फिर दामाद के साथ हो गई फरार

जिसके हाथ सौंपना था बेटी का हाथ, उसे दिल दे बैठी सास। जी हां, दामाद के प्रेम में गिरफ्तार सास लोक-लाज सब भूल गई और बेटी के भविष्य की भी उसे चिंता न रही। आंगन में बेटी की बारात आती, उससे पहले ही वह अपने दामाद को लेकर फरार हो गई।

मामला फिल्मी है, लेकिन है पूरी तरह से हकीकत। कहानी उत्तर प्रदेश की है। यहां की एक लड़की की शादी 16 अप्रैल को होने वाली थी। लड़की अपने भावी जीवन और जीवनसाथी को लेकर कई सपने बुन रही थी। शादी की तैयारियां भी जोरों पर थीं। लेकिन इससे पहले की लड़की के हाथों पर सुहाग की मेहंदी रचाई जाती, उसकी अपनी ही मां उसके दूल्हे को लेकर फरार हो गई।

Woman elopes with would-be son-in-law

होने वाले दामाद के साथ फरार हुई सास (फोटो - AI Creation)

रिश्तों को शर्मसार करने वाली यहा कहानी ग्रेटर नोएडा के पास अलीगढ़ जिले की है। दुल्हन की मां अपने होने वाले दामाद के साथ भाग गई, जिसने भी यह खबर सुनी वह हक्का-बक्का रह गया। जिस लड़के के हाथों में बेटी का हाथ सौंपना था, मां उसे अपना दिल सौंप बैठी और फिर उसके साथ भाग गई।

End of Feed