आगरा

दर्शनों के लिए पहुंचे विराट कोहली से प्रेमानंदजी ने पूछा, 'प्रसन्न हो ना!' जानें विराट क्या बोले

कल Test Cricket से संन्यास की घोषणा करने के बाद पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली ने आज यानी मंगलवार 13 मई को वृंदावन पहुंचकर स्वामी प्रेमानंदजी से आशीर्वाद लिया। इस दौरान प्रेमानंद जी ने विराट से पूछा, 'खुश हो ना!' विराट के साथ उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा भी मौजूद थीं।

Image

प्रेमानंदजी के आश्रम में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा

Photo : Twitter

मथुरा : कल यानी सोमवार 12 मई को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा करने वाले टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली आज वृंदावन पहुंचे। विराट कोहली आज अपनी पत्नी और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के साथ अध्यात्मिक गुरु प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज के दर्शन करने वृंदावन पहुंचे।

विराट और अनुष्का आश्रम में करीब साढे तीन घंटे रुकने के बाद लगभग पौने दस बजे वापस हो गए। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर साझा किए गए वीडियो में विराट और अनुष्का को संत से आशीर्वाद लेते देखा जा सकता है।

इस क्लिप में विराट और अनुष्का को प्रेमानंद जी महाराज से बात करते देखा गया, जिसमें उन्होंने विराट से पूछा- प्रसन्न हो? जिस पर विराट ने कहा, अभी तो ठीक है। विराट ने एक दिन पहले ही सोमवार को टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहा था और अगले ही दिन वह वृंदावन पहुंचे।

इससे पहले वह इसी साल 10 जनवरी को और दो साल पहले (2023 में) चार जनवरी को भी आश्रम में उनसे आशीर्वाद प्राप्त करने आ चुके हैं। आश्रम के सूत्रों के अनुसार वह मंगलवार तड़के ही आश्रम पहुंच गए थे और करीब साढ़े तीन घंटे ठहरने के बाद लौट गए। जब वे यहां इनोवा में पहुंचे, तब दोनों मुंह पर मास्क लगाए हुए थे।

सूत्रों ने बताया कि उन्होंने संत प्रेमानंद से भेंट करने के बाद आश्रम का भ्रमण कर वहां संचालित प्रकल्पों के बारे में भी जानकारी हासिल की। उन्होंने लौटने से पूर्व वाराह घाट पर कुछ ही दूर स्थित संत प्रेमानंद के भी गुरू गौरांगी शरण महाराज के भी दर्शन किए।

Input - PTI

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

हादसे पर हादसे, फिर भी दिल्ली में कैसे बन जाती हैं अनऑथोराइज्ड बिल्डिंगें? पुराने हादसों से क्यों नहीं लिया जाता सबक

हादसे पर हादसे, फिर भी दिल्ली में कैसे बन जाती हैं अनऑथोराइज्ड बिल्डिंगें? पुराने हादसों से क्यों नहीं लिया जाता सबक

दुबई दौरे से निवेश की नई उड़ान भर रहा मध्य प्रदेश, CM मोहन यादव ने गिनाईं AI, IT से लेकर डिफेंस तक की बड़ी संभावनाएं

दुबई दौरे से निवेश की नई उड़ान भर रहा मध्य प्रदेश, CM मोहन यादव ने गिनाईं AI, IT से लेकर डिफेंस तक की बड़ी संभावनाएं

₹10-₹20 के नोटों पर चिपकाई जाती थी महिला की फोटो और अभद्र चिट्ठियां, अलग-अलग नंबरों से आते थे अश्लील फोन; इस तरह पकड़ा गया आरोपी

₹10-₹20 के नोटों पर चिपकाई जाती थी महिला की फोटो और अभद्र चिट्ठियां, अलग-अलग नंबरों से आते थे अश्लील फोन; इस तरह पकड़ा गया आरोपी

दिल्ली सत्य निकेतन हादसा: प्रॉपर्टी पत्नी उर्मिला के नाम, बिजली कनेक्शन हरीराम-बेटे महेश के नाम पर, तीनों गिरफ्तार

दिल्ली सत्य निकेतन हादसा: प्रॉपर्टी पत्नी उर्मिला के नाम, बिजली कनेक्शन हरीराम-बेटे महेश के नाम पर, तीनों गिरफ्तार

Delhi Power Cut (कल का पावरकट 8 सितंबर 2026): पंजाबी बाग, वसंत कुंज, मंगोलपुरी सहित इन इलाकों में रहेगी बिजली गुल, देखें पूरा शेड्यूल

Delhi Power Cut (कल का पावरकट 8 सितंबर 2026): पंजाबी बाग, वसंत कुंज, मंगोलपुरी सहित इन इलाकों में रहेगी बिजली गुल, देखें पूरा शेड्यूल