आगरा

JD Vance Taj Mahal Visit: परिवार संग आगरा आ रहे जेडी वेंस, बुधवार को ताजमहल का करेंगे दीदार

JD Vance Taj Mahal Visit: अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस 23 अप्रैल को आगरा आएंगे और ताजमहल का दीदार करेंगे। पुलिस उपायुक्त नगर सोनम कुमार ने बताया कि विभिन्न अधिकारियों की सुरक्षा समन्वय बैठक हो चुकी है। सीआईएसएफ, पुरातत्व विभाग, भारतीय वायुसेना और पुलिस के अलावा एजेंसियों के साथ बैठक हुई है।

Image

जेडी वेंस आगरा दौरा

Photo : AP

JD Vance Taj Mahal Visit: अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस 23 अप्रैल को आगरा आएंगे और ताजमहल का दीदार करेंगे। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि सुरक्षा को लेकर भी बेहद सतर्कता बरती जा रही है।

पुलिस उपायुक्त नगर सोनम कुमार ने बताया कि विभिन्न अधिकारियों की सुरक्षा समन्वय बैठक हो चुकी है। सीआईएसएफ, पुरातत्व विभाग, भारतीय वायुसेना और पुलिस के अलावा एजेंसियों के साथ बैठक हुई है। मार्ग व्यवस्था की जांच की जा रही हैं। कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी कलाकारों और स्कूली बच्चों का सत्यापन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सुरक्षा को लेकर भी बेहद सतर्कता बरती जा रही है।

वेंस ने परिवार संग देखा आमेर का किला

जेडी वेंस और उनके परिवार ने मंगलवार को जयपुर स्थित विश्वविख्यात आमेर का किला देखा। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच वेंस का परिवार शहर में स्थित आलीशान रामबाग पैलेस होटल से रवाना हुआ और सुबह करीब 9:30 बजे आमेर के किले में पहुंचा। यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल के रूप में नामित इस किले में वेंस परिवार का पारंपरिक रूप से स्वागत किया गया।

जब वे आमेर किले के मुख्य प्रांगण जलेब चौक में दाखिल हुए, तो दो सजी-धजी हथिनी चंदा और माला ने अपनी सूंड उठाकर उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने किले में उनकी अगवानी की और उनका स्वागत किया।

वेंस ने परिवार सहित, राजस्थान की जीवंत संस्कृति की झलक पेश करने वाले कच्ची घोड़ी, घूमर और कालबेलिया सहित लोक नृत्यों की सांस्कृतिक प्रस्तुति का आनंद लिया। उपराष्ट्रपति वेंस अपने बेटे इवान और विवेक का हाथ थामे लाल कालीन पर चले, जबकि उनकी पत्नी उषा वेंस ने अपनी बेटी मीराबेल को गोद में उठाया हुआ था। ये लोग किले के प्रभावशाली प्रांगण और वास्तुकला से मंत्रमुग्ध दिखाई दिए।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article