देश

भारत में मेरी पत्नी मुझसे भी बड़ी हस्ती हैं, यहां के इतिहास और परंपराओं से अभिभूत हूं, बोले जेडी वेंस

अपने संबोधन के दौरान, वेंस ने भारत की तुलना उन अन्य देशों से की, जहां वे गए हैं। कई देशों में एकरसता है - बाकी दुनिया की नकल करने की इच्छा। लेकिन भारत में ऐसा नहीं है। यहां एक जीवंतता है, अनंत संभावनाओं की भावना है।

Image

भारत दौरे से जेडी वेंस अभिभूत

Photo : PTI

JD Vance India Visit: अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा कि भारत में उनकी पत्नी उषा उनसे भी बड़ी हस्ती हैं। उन्होंने भारत के इतिहास, परंपराओं, प्राचीन वास्तुकला से अभिभूत हूं। वेंस ने जयपुर में कहा, वह (उषा) भारत में मुझसे भी बड़ी हस्ती हैं। मैं भारत की प्राचीन वास्तुकला की सुंदरता और इसके इतिहास और परंपराओं की समृद्धि से अभिभूत हूं। लेकिन भारत की दूरदर्शी दृष्टि भी उतनी ही प्रभावशाली है। विरासत और महत्वाकांक्षा का यह संयोजन भारत को इसकी अनूठी ऊर्जा देता है।

कहा- भारत में एक जीवंतता, अनंत संभावनाओं की भावना है

अपने संबोधन के दौरान, वेंस ने भारत की तुलना उन अन्य देशों से की, जहां वे गए हैं। कई देशों में एकरसता है - बाकी दुनिया की नकल करने की इच्छा। लेकिन भारत में ऐसा नहीं है। यहां एक जीवंतता है, अनंत संभावनाओं की भावना है। जीवन समृद्ध हो रहा है। नए घर और इमारतें बन रही हैं, और भारतीय होने पर गहरा गर्व है।

उषा का पश्चिम गोदावरी और कृष्णा जिलों से संबंध

बता दें उषा वेंस के माता-पिता भारत के आंध्र प्रदेश के पश्चिम गोदावरी और कृष्णा जिलों से संबंध रखते हैं। उनके पैतृक वंश के पूर्वज चिलुकुरी बुचीपापाय्या शास्त्री (लगभग 18वीं शताब्दी), कृष्णा जिले के वुयुरु मंडल के साईपुरम में रहते थे। उनके परिवार की एक शाखा बाद में पश्चिम गोदावरी जिले के तनुकु के पास वडलुरु में चली गई। उषा की माँ लक्ष्मी कृष्णा जिले के पमारू गांव से हैं।

उषा के पिता मैकेनिकल इंजीनियर

उषा के पिता एक मैकेनिकल इंजीनियर हैं और उनकी मां एक आणविक वैज्ञानिक हैं। उषा का जन्म अमेरिका में हुआ। वह पहली एशियाई अमेरिकी और पहली हिंदू अमेरिकी द्वितीय महिला हैं। वह एक वकील है उन्होंने अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीशों के साथ भी काम किया है। वेंस ने पत्नी उषा और अपने तीन बच्चों के साथ मंगलवार को आमेर के किले का दौरा किया। बाद में, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा और उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने वेंस परिवार से मुलाकात की।

अमेरिकी उपराष्ट्रपति वेंस चार दिवसीय भारत दौरे पर हैं। सोमवार को नई दिल्ली पहुंचने के बाद उन्होंने अक्षरधाम मंदिर का दौरा किया और शाम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ चर्चा की। इसके बाद वे जयपुर रवाना हो गए। वह आगारा भी जाएंगे।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article