आगरा में लुटेरों के हौसले बुलंद, दिनदहाड़े दुकान से 25 हजार रुपये लूटकर फरार, सामने आया CCTV Video

आगरा में दो नकाबपोश लुटेरों ने एक दुकान के तमंचे के बल पर 25 हजार रुपये की लूट की वारदात को अंजाम दिया। यह पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Agra Crime News: यूपी के आगरा में लुटेरों के हौसले बुलंद हो गए हैं। इनमें पुलिस का खौफ नजर नहीं आ रहा है। यहां दिनदहाड़े कुछ लुटेरों ने तमंचे के बल पर लूट की वारदात को अंजाम दिया है। लूट की यह घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की गई।

Agra

आगरा की एक दुकान में लूट की वारदात को लुटेरों ने दिया अंजाम

तमंचे के बल पर दुकान में लूट

पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना शाहगंज के नरीपुरा स्थित संदीप अग्रवाल इंटरप्राइजेज दुकान की है। यहां दो बदमाश नकाब पहनकर आए और दुकान के मुनीम और एक कर्मी को तमंचे की नोक पर रखकर डराने-धमकाने लगे। बदमाश डरा-धमकार कर दुकान से 25 हजार रुपये लेकर फरार हो गए। सीसीटीवी वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस प्रकार दोनों बदमाशों ने दुकान के मुनीम और एक अन्य कर्मी को तमंचा दिखाया और डराना शुरू किया। इस दौरान अपशब्दों का प्रयोग करते हुए बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए। लूट की वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और सीसीटीवी कैमरे की फुटेज और पीड़ित की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया। पुलिस मामले की जांच करते हुए आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

End of Feed