Firozabad News: एनकाउंटर के दौरान दो हिस्ट्रीशीटर दबोचे गए, डेढ़ दर्जन से अधिक मुकदमों में हैं आरोपी

उत्तर प्रदेश में बुधवार की देर रात हुए एक और एनकाउंटर के दौरान दो बदमाश पकड़े गए। फिरोजाबाद जिले के सिरसागंज थाना क्षेत्र में तलाशी के दौरान दो हिस्ट्रीशीटर पुलिस पर फायरिंग कर भाग रहे थे। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगी और दूसरे को भागते समय गिरफ्तार कर लिया गया।

Firozabad News: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद के सिरसागंज थाना क्षेत्र में मुठभेड़ के बाद पुलिस ने दो बदमाशों को एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार किया है। दोनों बदमाशों पर डेढ़ दर्जन से ऊपर मुकदमें दर्ज हैं। इनके पास से हथियार के अलावा एक चोरी की बाइक और चुराया हुआ मोबाइल फोन बरामद हुआ है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने इनकी तलाश की जिस दौरान बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग करके भागने की कोशिश की। एक बदमाश के पैर में गोली लगी और दूसरा साथी भागते समय गिरफ्तार किया गया।

firozabad encounter

एनकाउंटर के बाद घायल बदमाश देवेश उर्फ दीपू

बुधवार की देर रात उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के सिरसागंज थाना क्षेत्र में दो बदमाशों को एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार किया गया। इन कुख्यात अपराधियों पर डेढ़ दर्जन से अधिक केस दर्ज हैं। SP ग्रामीण अखिलेश भदौरिया ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि दोनों बदमाश, देवेश उर्फ दीपू और लोकेश उर्फ रॉकी किसी वारदात की फिराक में कोरारा रोड की तरफ हैं। जिसके बाद पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाया। पुलिस ने जब इन्हें चेकिंग के दौरान रोकने का प्रयास किया तो बाइक पर सवार बदमाशों ने पुलिस की टीम पर फायर झोंक दिया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की तरफ से भी फायरिंग की गई। जिसमें देवेश के पैर में गोली लगी। मौके से फरार होने की कोशिश करते उसके साथी लोकेश को पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस के मुताबिक देवेश पर 22 मुकदमे और लोकेश पर 19 मुकदमे दर्ज हैं।

End of Feed