आगरा

आगरा में बिरयानी विक्रेता की हत्या, 2 युवकों ने ली मर्डर की जिम्मेदारी; पुलिस ने कहा भ्रामक...

यूपी के आगरा होटल मालिक के भाई और तीन युवकों के बीच विवाद के बाद बिरयानी विक्रेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

Image

आगरा में हत्या

आगरा : शिल्पग्राम पार्किंग के पास बुधवार की मध्य रात्रि मामूली विवाद के बाद चिकन कार्नर संचालक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। कॉर्नर पर खाने के रुपये को लेकर तीन युवकों और होटल संचालक के भाई के बीच विवाद हुआ था। आरोप है कि उसके बाद बाइक सवारों ने गुलफाम को गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। आरोप है कि बाइक सवारों ने तीन राउंड फायर किए। गोली चलने की आवाज सुनकर वहां मौजूद अन्य ग्राहक भाग खड़े हुए। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें हिंदू गौ रक्षा दल के युवकों ने हत्या की जिम्मेदारी ली। दो खुद को क्षत्रिय गौ रक्षा दल का बताकर हत्या की जिम्मेदारी ले रहे हैं। वायरल वीडियो में युवक कह रहें हैं कि 26 का बदला 2600 से लेंगे। यानी वे पहलगाम में मारे गए 26 लोगों की मौत का बदला लेने की बात कर रहे हैं।

आगरा पुलिस ने कही ये बात

आगरा पुलिस के X पर एक पोस्ट की गई है, जिसमें कहा गया है कि मामाइक्रोब्लॉगिंग साइट्स द्वारा झूठी खबर फैलाई जा रही है। आगरा पुलिस ने कहा है कि भ्रामक गैर जिम्मेदाराना पोस्ट करने से बचने की अपील है। वीडियो वायरल के बाद आगरा कमिश्नरेट पुलिस अलर्ट है। नाम पूछकर गोली मारने की बात सामने आई थी। 2 युवकों को गोली मारी गई थी, जिसमें से एक की मौत और दूसरा घायल घायल बताया जा रहा है। फिलहाल, पुलिस CCTV खंगाल कर हमलावरों की तलाश में जुटी है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!