Etawah News: कर्ज में खत्म हो गया एक परिवार, किसान ने घरवालों के संग की खुदखुशी

Etawah News: इटावा के भदेई गांव में एक किसान ने कर्जदारों से परेशान होकर परिवार के साथ कोल्ड ड्रिंक में मिलाकर जहर खाया। आंगन में परिवार को तड़पता देख पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। पुलिस ने तीनों तो अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

KEY HIGHLIGHTS
  • किसान ने परिवार सहित खाया जहर
  • किसान, उसकी भाभी और भतीजी की मौत
  • एक आरोपी गिरफ्तार

Etawah News: उत्तर प्रदेश के इटावा जिले से एक दर्दनाक मामला सामने आया है। यहां किसान और उसके परिवार ने जहर खा लिया। इस घटना में 13 महीने की बच्ची समेत तीन लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि कर्जदारों से परेशान होकर किसान और उसके परिवार ने ये बड़ा कदम उठाया। किसान और परिवार के जहर खाकर खुदकुशी करने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू की और एक आरोपी को गिरफ्तार किया।

Etawah News

कर्जदारों से परेशान किसान ने परिवार संग किया सुसाइड

कर्जदारों से परेशान किसान ने उठाया ये कदम

पुलिस ने बताया कि इटावा के सैफई क्षेत्र के भदेई गांव निवासी किसान दया शंकर लंबे समय से आर्थिक समस्या झेल रहे थे। उनके ऊपर करीब तीन लाख रुपए का कर्ज था। इससे तंग आकर दया शंकर ने अपनी भाभी पूजा और भतीजी के साथ आत्महत्या करने जैसा घातक कदम उठाया। पूजा दयाशंकर की दिवंगत भाई उमाशंकर की पत्नी थी। दया शंकर ने पूजा और उसकी 13 माह की मासूम भतीजी शिवी को कोल्ड ड्रिंक में जहरीला पदार्थ दिया था।

End of Feed