Agra News: आगरा के एक मॉल में फिल्म देखकर निकले युवकों ने तोड़फोड़ की। मामला आगरा के SRK मॉल का है। जहां फिल्म का नाइट शो देखकर निकले युवकों ने तोड़फोड़ की। इतना ही नहीं इन लोगों ने मॉल के शीशे तोड़े और गार्ड के साथ मारपीट भी की। बात यही खत्म नहीं हुई, इसके बाद इन युवकों अपने दोस्तों को बुलाकर मैनेजर के साथ भी बदसलूकी की। जिसमें गार्ड और मैनेजर दोनों घायल भी हुए। मैनेजर की शिकायत पर मुकदमा दर्ज युवकों को पकड़ा गया। बता दें कि हाईवे स्थित सर्व मल्टीप्लेक्स में 25 अगस्त को 03 युवक मल्टीप्लेक्स में मूवी देखने के लिए गए थे। लेकिन, जब नाइट शो देखने के बाद युवक बाहर निकले तो उन्होंने मॉल में तोड़फोड़ मचा दी।
युवकों ने मॉल में की तोड़फोड़
जानकारी के अनुसार इन युवकों को पकड़ा जा चुका है और इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इन तीनों युवकों पर आरोप है कि ये लोग अपनी गाड़ी में सवार हो पार्किंग से बाहर आए और मॉल के शीशे पर पत्थर मारने लगे। जिससे मॉल के शीशे टूट गए। शीशी गिरने से कई लोगों को चोट लग गई। जब गार्ड ने इन्हें रोकने की कोशिश की तो इनमें से एक वीडियो बनाने लगा। इस इन तीनों ने जमकर बवाल किया।
पुलिस ने वीडियो के आधार पर पकड़ा
हंगामे और मारपीट का एक वीडियो शोसल मीडिया पर वायरल हुआ है। मॉल के मैनेजर प्रदीम शर्मा ने इनके खिलाफ आगरा में मुकदमा दर्ज कराया है। बताया जा रहा है झगड़े के दौरान युवकों ने अपने साथियों को बुलाया। जिसके बाद तीन चार लोग गाड़ी से आए और गार्ड और मैनेजर के साथ मारपीट की। पुलिस ने मैनेजर की शिकायद पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। वीडियो के आधार पर तीनों युवकों की पहचान कर पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया है।
