आगरा

Agra News: पड़ोसी बना दरिंदा, 8 साल की मासूम से हैवानियत; ऐसे पकड़ा गया शैतान

​​Agra News: यूपी के आगरा में एक पड़ोसी ने मौका पाकर 8 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Image

आठ साल की मासूम के साथ दुष्कर्म

Photo : iStock

Agra News: आगरा से एक शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां 8 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया है। दुष्कर्म की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पीड़िता के पिता की शिकायत पर पुलिस ने भारतीय दंड संहिता और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया और आगे की कार्रवाई शुरू की गई है। पुलिस ने मासूम के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

आठ साल की बच्ची के साथ दरिंदगी

ACP अरीब अहमद आगरा ने बताया कि उन्हें 27 अगस्त शाम करीब 7 बजे एक फोन आया जिसमें आठ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की सूचना मिली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। अधिकारी ने बताया कि घटनास्थल पर पहुंचने पर जानकारी मिली की बच्ची के साथ उसके पड़ोसी युवक ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने पड़ोसी का नाम आजाद राठौर बताया है। बच्ची का इलाज शांति मांगलिक हॉस्पिटल में चल रहा है।

अधिकारी ने बताया कि ये घटना आगरा के थाना ताजगंज क्षेत्र की है। स्कूल लौटने के बाद बच्ची हर दिन की तरह अन्य बच्चों के साथ खेलने के लिए आरोपी आजाद राठौर के घर गई थी। मौका पाकर आरोपी उसे अलग कमरे में ले गया और उसका रेप किया। बच्ची के शरीर से खून बहने लगा तो उसे डरा धमकाकर अस्पताल ले गया। आरोपी ने डॉक्टरों को खेलते हुए सीढ़ियों से गिरने की बात बताई। लेकिन महिला डॉक्टर ने डरी सहमी बच्ची से बात की। यहां उन्हें दुष्कर्म की जानकारी मिली और तुरंत पुलिस को मामले की सूचना दी गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मेडिकल की कार्रवाई की जा रही है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article