आगरा हाईवे पर उड़नखटोले से कटेंगे गाड़ियों के चालान, ड्रोन उड़ते देखें तो सावधान

ट्रैफिक पुलिस अब आगरा हाईवे पर ड्रोन से निगरानी रखी जा रही है। यातायात को सुचारू रूप से चलाने के लिए ड्रोन का सहारा लिया गया है। अबतक 24 नियम तोड़ने वाले वाहनों का चलान काटा जा चुका है। इसके साथ ही पुलसिन सड़क दुर्घटनाओं पर कंट्रोल रखने के लिए समय-समय पर सार्वजनिक स्थानों पर जागरूकता अभियान चला रही है-

Agra Highway: दिल्ली-आगरा नेशनल हाईवे पर नियमों को तोड़ने वालों की खैर नहीं। यहां अब ट्रैफिक नियमों को तोड़ने वालों का ड्रोन से चालान किया जाएगा। इसके लिए पुलिस ने तैयारियां भी शुरू कर दी है। इसे लेकर अधिकारियों का कहना है कि मंगलवार से हाईवे पर आने-जाने वाली सभी गाड़ियों पर ड्रोन से निगरानी की जा रही है। अब यहां गलत लेन में चलने वाले वाहनों, बिना सीट बेल्ट कार और बिना हेलमेट बाइक चलाने वालों का चालान किया जाएगा। पुलिस ने यहां यातायात को सुचारू रखने के लिए ड्रोन का सहारा लिया है। यहां नियमों को तोड़ने वाले 24 वाहनों का अबतक चालान काटा गया है।

Agra Highway

आगरा हाईवे पर ड्रोन से कटेंगे चालान

ट्रैफिक कंट्रोल के लिए ड्रोन का सहारा

End of Feed