आगरा

आगरा हाईवे पर उड़नखटोले से कटेंगे गाड़ियों के चालान, ड्रोन उड़ते देखें तो सावधान

ट्रैफिक पुलिस अब आगरा हाईवे पर ड्रोन से निगरानी रखी जा रही है। यातायात को सुचारू रूप से चलाने के लिए ड्रोन का सहारा लिया गया है। अबतक 24 नियम तोड़ने वाले वाहनों का चलान काटा जा चुका है। इसके साथ ही पुलसिन सड़क दुर्घटनाओं पर कंट्रोल रखने के लिए समय-समय पर सार्वजनिक स्थानों पर जागरूकता अभियान चला रही है-

Image

आगरा हाईवे पर ड्रोन से कटेंगे चालान

Agra Highway: दिल्ली-आगरा नेशनल हाईवे पर नियमों को तोड़ने वालों की खैर नहीं। यहां अब ट्रैफिक नियमों को तोड़ने वालों का ड्रोन से चालान किया जाएगा। इसके लिए पुलिस ने तैयारियां भी शुरू कर दी है। इसे लेकर अधिकारियों का कहना है कि मंगलवार से हाईवे पर आने-जाने वाली सभी गाड़ियों पर ड्रोन से निगरानी की जा रही है। अब यहां गलत लेन में चलने वाले वाहनों, बिना सीट बेल्ट कार और बिना हेलमेट बाइक चलाने वालों का चालान किया जाएगा। पुलिस ने यहां यातायात को सुचारू रखने के लिए ड्रोन का सहारा लिया है। यहां नियमों को तोड़ने वाले 24 वाहनों का अबतक चालान काटा गया है।

ट्रैफिक कंट्रोल के लिए ड्रोन का सहारा

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अब यहां ड्रोन से निगरानी रखी जा रही है। पुलिस आयुक्त ओपी नरवाल के मार्गदर्शन में पुलिस उपायुक्त यातायात ऊषा के नेतृत्व में यातायात को सुचारू रखने के लिए ड्रोन का सहारा लिया जा रहा है। मंगलवार को पहले दिन ड्रोन से हाईवे पर नियमों के उल्लंघन करने वाले 24 वाहनों के चालान काटा गया। उन्होंने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं पर कंट्रोल रखने के लिए यातायात पुलिस समय-समय पर सार्वजनिक स्थानों पर जागरूकता अभियान चला रही है।

ट्रैफिक पुलिस ने लिया फैसला

बता दें 30 अक्टूबर को सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर रजत दलाल का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था। वायरल वीडियो में वह दिल्ली- आगरा नेशनल हाईवे पर करीब 140km प्रति घंटा की रफ्तार से कार चलाता दिख रहा था। यह वीडियो फरवरी में बनाया गया था। उस दौरान उसने एक बाइक चालक को टक्कर भी मार दी थी। लिहाजा पुलिस ऐसे लापरवाह वाहन चालकों पर नजर रखने के लिए अब ड्रोन का सहारा लिया है।

हाईवे पर ड्रोन से निगरानी

पुलिस समय-समय पर सार्वजनिक स्थानों पर जागरूकता अभियान चलाती है। इसके बावजूद कुछ वाहन चालक नियमों की तोड़ते नजर आते हैं। इससे शहर में हादसे की आशंका बढ़ रही है। इसलिए यातायात पुलिस हाईवे पर अब ड्रोन से निकरानी रख रही है। हाईवे पर गलत लेन में चलने वाले वाहनों, निर्धारित गति से अधिक रफ्तार में दौड़ने वाले वाहन, आदि के चालान किए जा रहे हैं।

400 वाहनों के चालान कटे

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि बुधवार को भी पुलिस ने ड्रोन का सहारा लिया। पुलिस की टीम ने एक विशेष अभियान चलाकर 400 वाहनों के चालान काटे हैं। यह अभियान हाईवे समेत शहर के अधिकांश सड़कों पर चलाया गया। इस दौरान लोगों को जागरूक भी किया गया। यातायात पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि वाहन चालक यातायात नियमों का पालन करें।

नियमों को तोड़ने वालों पर चालान

साथ ही आमजनो को यातायात नियमों के प्रति जागरूक कर रही है। फरीदाबाद में नेशनल हाईवे पर यातायात पुलिस ने ड्रोन कैमरा की मदद से विशेष अभियान चलाकर नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के चालान किए। शीसदी पद रिसाव होने से आठ 0:16 चार सौ वाहनों के चालान किए रिडीत की मख्द से बहनों।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article