Babar Toilet: बुलंदशहर के इस गांव में बाबर के नाम पर रखा शौचालय का नाम! प्रधान के इस काम की हो रही है सराहना

  • Written by: रामानुज सिंह
  • Updated Jul 16, 2023, 11:12 AM IST

Babar Toilet: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में खुर्जा तहसील के गांव देवराला ग्राम प्रधान मुनीश प्रताप सिंह ने सार्वजनिक शौचालय का निर्माण कराया। जिसका नाम मुगल आक्रमणकारी बाबर के नाम पर रखा गया।

Babar Toilet: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में खुर्जा तहसील के गांव देवराला में निर्मित शौचालय का नाम बावर के नाम पर रखा गया। प्रदेश में यह अपने तरह का नया मामला है। रिपोर्ट के मुताबिक ग्राम प्रधान मुनीश प्रताप सिंह ने इस सार्वजनिक शौचालय का निर्माण कराया। आक्रमणकारी बाबर के नाम पर इस शौचालय का नाम रखा गया। यह शौचालय ग्राम पंचायत रामबास देवराला विकास खंड अरनिया में है। गांव में प्रधान मुनीश प्रताप सिंह के इस काम की सराहना हो रही है।

Babar Toilet, Toilet named after Babar, Bulandshahr district

बाबर के नाम पर शौचालय का नाम

कौन था बाबर?

चंगेज खान का वंशज बाबर ने 1526 में भारत में मुगल साम्राज्य की स्थापना की थी। वह आक्रमणकारी था। पिता की मौत बाद बाबर ने मात्र 12 साल की उम्र में पिता की राजगद्दी संभाल ली। उसने तुर्किस्तान के फरगना प्रदेश को जीत कर उसके शासक बन गया। बचपन से ही बाबर बहुत महत्वाकांक्षी था। वह अपने लक्ष्य को हमेशा ध्यान में रखते था। तैमुर के राजा चुगताई तुर्क उनके पिता के वंशज थे। चंगेज खान उनकी माता की तरफ के वंशज थे।

End of Feed