आगरा

Taj Mahal Bomb Threat: आगरा में ताजमहल को बम से उड़ाने की धमकी से हड़कंप, इलाके को CISF और ASI ने घेरा

Taj Mahal Bomb Threat News Updates:आगरा स्थित ताजमहल को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद वहां सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है जांच की जा रही है।

Image

आगरा स्थित ताजमहल को बम से उड़ाने की धमकी

Photo : PTI

Taj Mahal Bomb Threat Updates: आगरा स्थित ताजमहल को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद वहां सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है जांच की जा रही है, धमकी के बाद इलाके को CISF और ASI ने पूरी तरह से घेर लिया है, वहां पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं, इस खबर के सामने आने के बाद वहां के लोगों में हड़कंप मच गया।

वहीं एसीपी ताज सुरक्षा सैयद अरीब अहमद ने बताया, "पर्यटन विभाग को ईमेल मिला है। उसके आधार पर ताजगंज थाने में मामला दर्ज किया जा रहा है। आगे की जांच की जा रही है..."

टूरिज्म विभाग के पास मेल से ताजमहल को बम से उड़ाने की मिली धमकी भेजी गई, धमकी मिलने के बाद ताजमहल की सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है,ताजमहल के अंदर CISF ताज सुरक्षा पुलिस चेकिंग कर रही है, वहीं मेल करने वाले की जांच-पड़ताल में ताज सुरक्षा पुलिस जुटी है।

बताते हैं कि उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ईमेल आइडी पर मंगलवार सुबह ईमेल आया ईमेल में ताजमहल को उड़ाने की धमकी दी गई। ईमेल में लिखा, 'ताजमहल में बम लगा हुआ है, जो सुबह 9 बजे फट जाएगा।' ऑफिस खुलने के बाद विभाग को धमकी भरे ईमेल की जानकारी मिली।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article