Meerut Doctors Strike: मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टर पर हमला, मारपीट से गुस्साए डॉक्टरों ने की हड़ताल

Meerut Doctor Strike: मेरठ के मेडिकल कॉलेज में मरीज के तीमारदारों ने जूनियर डॉक्टर पर हमला कर दिया। इससे गुस्साए डॉक्टर विरोध करते हुए हड़ताल पर चले गए, जिससे सभी मेडिकल सेवाएं ठप हो गई। डॉक्टरों का कहना है कि जब तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया जाता तब तक हड़ताल जारी रहेगी।

Meerut Doctor Strike: लंबे समय से देश के अलग-अलग स्थानों से डॉक्टरों के साथ मारपीट के कई मामले सामने आ रहे हैं। ऐसा ही एक और मामला उत्तर प्रदेश में मेरठ के लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज से सामने आया है। यहां मरीज के तीमारदारों (Patient's Attendant) ने कथित तौर पर एक जूनियर डॉक्टर के मारपीट की। जूनियर डॉक्टर पर हुए हमले से गुस्साए डॉक्टर विरोध करते हुए हड़ताल पर चले गए। डॉक्टरों की हड़ताल के कारण सेवाएं ठप हो गई हो हैं। वहीं 200 से अधिक डॉक्टरों ने मामले में अपनी सुरक्षा को खतरा बताकर इस्तीफा दे दिया। इससे अन्य मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गुस्साए डॉक्टर आरोपी को पकड़ने की मांग कर रहे हैं।

Meerut Doctors Strike: मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टर पर हमला, मारपीट से गुस्साए डॉक्टरों ने की हड़ताल

आरोपी को गिरफ्तार करने तक ठप रहेंगी सेवाएं

जूनियर डॉक्टर पर हुए हमले के बाद मेडिकल कॉलेज के अन्य डॉक्टर इमरजेंसी विभाग के गेट पर बैठ गए और सभी सेवाएं ठप कर दी। डॉक्टरों ने कहा कि जब तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया जाएगा, तब तक हड़ताल जारी रहेगी। मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. आरसी गुप्ता ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि सोमवार रात कुछ लोग एक महिला मरीज को क्रिटिकल हालत में लाया गया था। उस दौरान इमरजेंसी विभाग में तैनात डॉक्टरों ने महिला का चेकअप किया और उसे मृत घोषित कर दिया, जिसके बाद तीमारदारों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।

End of Feed