आगरा

Meerut Doctors Strike: मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टर पर हमला, मारपीट से गुस्साए डॉक्टरों ने की हड़ताल

Meerut Doctor Strike: मेरठ के मेडिकल कॉलेज में मरीज के तीमारदारों ने जूनियर डॉक्टर पर हमला कर दिया। इससे गुस्साए डॉक्टर विरोध करते हुए हड़ताल पर चले गए, जिससे सभी मेडिकल सेवाएं ठप हो गई। डॉक्टरों का कहना है कि जब तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया जाता तब तक हड़ताल जारी रहेगी।

Image

Meerut Doctors Strike: मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टर पर हमला, मारपीट से गुस्साए डॉक्टरों ने की हड़ताल

Meerut Doctor Strike: लंबे समय से देश के अलग-अलग स्थानों से डॉक्टरों के साथ मारपीट के कई मामले सामने आ रहे हैं। ऐसा ही एक और मामला उत्तर प्रदेश में मेरठ के लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज से सामने आया है। यहां मरीज के तीमारदारों (Patient's Attendant) ने कथित तौर पर एक जूनियर डॉक्टर के मारपीट की। जूनियर डॉक्टर पर हुए हमले से गुस्साए डॉक्टर विरोध करते हुए हड़ताल पर चले गए। डॉक्टरों की हड़ताल के कारण सेवाएं ठप हो गई हो हैं। वहीं 200 से अधिक डॉक्टरों ने मामले में अपनी सुरक्षा को खतरा बताकर इस्तीफा दे दिया। इससे अन्य मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गुस्साए डॉक्टर आरोपी को पकड़ने की मांग कर रहे हैं।

आरोपी को गिरफ्तार करने तक ठप रहेंगी सेवाएं

जूनियर डॉक्टर पर हुए हमले के बाद मेडिकल कॉलेज के अन्य डॉक्टर इमरजेंसी विभाग के गेट पर बैठ गए और सभी सेवाएं ठप कर दी। डॉक्टरों ने कहा कि जब तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया जाएगा, तब तक हड़ताल जारी रहेगी। मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. आरसी गुप्ता ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि सोमवार रात कुछ लोग एक महिला मरीज को क्रिटिकल हालत में लाया गया था। उस दौरान इमरजेंसी विभाग में तैनात डॉक्टरों ने महिला का चेकअप किया और उसे मृत घोषित कर दिया, जिसके बाद तीमारदारों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।

प्रिंसिपल ने आगे बताया कि परिवार के एक सदस्य ने उसी दौरान ऑक्सीजन सिलेंडर खोलने वाले रिंच से जूनियर डॉक्टर मनीष के सिर पर वार किया। रिंच से ताबड़तोड़ कई वार करने के कारण डॉक्टर का सिर फट गया। प्रिंसिपल डॉ. आरसी गुप्ता ने आगे बताया कि इस घटना के संबंध में थाना मेडिकल में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया है। उन्होंने आगे बताया कि हड़ताल पर बैठे डॉक्टरों को मनाने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन वह लौटने को तैयार नहीं है। उनकी मांग है कि जब तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया जाएगा वह हड़ताल करते रहेंगे।

डॉक्टरों ने की पुलिस सुरक्षा की मांग

डॉक्टरों के साथ हो रही मारपीट के बढ़ते मामलों को देखते हुए सुरक्षा की मांग की जा रही है। जूनियर और रेजिडेंस डॉक्टर्स एसोसिएशन की अध्यक्ष डॉ. साक्षी के नेतृत्व में हड़ताल पर बैठे डॉक्टर अब यह मांग कर रहे हैं कि उनकी सुरक्षा में 24 घंटे पुलिस तैनात की जाए, मारपीट करने वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर तत्काल उनकी गिरफ्तारी की जाए। वहीं, घटना के बारे में थाना मेडिकल के प्रभारी निरीक्षक शैलेश कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास किये जा रहे हैं।

ढाई सौ डॉक्टरों ने दिया इस्तीफा

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस घटना के बाद करीब ढाई सौ डॉक्टरों ने इस्तीफा दे दिया है। जूनियर डॉक्टर के साथ हुई मारपीट की इस घटना से आहत होकर डॉक्टरों ने ये फैसला लिया और भारी संख्या में अस्पताल से इस्तीफा दिया। उन सभी ने इस मामले में अपनी सुरक्षा को खतरा बताया।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

दिल्ली के जंतर-मंतर के पास पर पुलिस पर पथराव की खबर, दीपके बोले- राजधानी के दूसरे इलाकों में उपद्रव करने के लिए गुंडों को भेजा गया

दिल्ली के जंतर-मंतर के पास पर पुलिस पर पथराव की खबर, दीपके बोले- राजधानी के दूसरे इलाकों में उपद्रव करने के लिए गुंडों को भेजा गया

सहारनपुर में पूर्व सांसद हाजी फजलुर्रहमान के मीट प्लांट में अमोनिया गैस का रिसाव, 14 महिला कर्मचारी बेहोश; प्रशासन ने शुरू की जांच

सहारनपुर में पूर्व सांसद हाजी फजलुर्रहमान के मीट प्लांट में अमोनिया गैस का रिसाव, 14 महिला कर्मचारी बेहोश; प्रशासन ने शुरू की जांच

सांप के काटने से मौत का फर्जी खेल! छत्तीसगढ़ में डॉक्टर, वकील और होमगार्ड समेत 19 गिरफ्तार, 64 लाख के मुआवजा के घोटाले का पर्दाफाश

सांप के काटने से मौत का फर्जी खेल! छत्तीसगढ़ में डॉक्टर, वकील और होमगार्ड समेत 19 गिरफ्तार, 64 लाख के मुआवजा के घोटाले का पर्दाफाश

कांवड़ मेले से पहले मुजफ्फरनगर में बनी रोड एक दिन में उखड़ी, योगी सरकार के मंत्री कपिल देव ने अपनी ठोकर से ही उखाड़ दिया

कांवड़ मेले से पहले मुजफ्फरनगर में बनी रोड एक दिन में उखड़ी, योगी सरकार के मंत्री कपिल देव ने अपनी ठोकर से ही उखाड़ दिया

पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए हथियार तस्करी करने वाले नेटवर्क पर बीकानेर पुलिस का बड़ा प्रहार, तीन और आरोपी गिरफ्तार

पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए हथियार तस्करी करने वाले नेटवर्क पर बीकानेर पुलिस का बड़ा प्रहार, तीन और आरोपी गिरफ्तार