Mathura News: जर्जर इमारत की छत ढहने से दर्दनाक हादसा, दो बच्चों की मौत; 6 लोगों की हालत गंभीर

मथुरा में दो मंजिला जर्जर इमारत की पहली मंजिल की छत ढहने से दर्दनाक हादसा हो गया। जिसमें 12 वर्षीय और 6 वर्षीय दो बच्चों की मौत हो गई। इस घटना में 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बचाव दल ने घायलों को मलबे से निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया।

Mathura Roof Collapsed: मथुरा के कोसी कलां क्षेत्र के नखासा मोहल्ले में सोमवार देर रात दो मंजिला जर्जर इमारत की पहली मंजिल की छत ढह गई। जिससे दो बच्चों की मौत हो गई और छह अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

house collapse

सांकेतिक फोटो

अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सुरेश चंद्र रावत ने बताया कि नखासा मोहल्ले में एक पुरानी जर्जर इमारत की पहली मंजिल की छत अचानक ढह गयी। उन्होंने बताया कि मलबे में दबने से शहजाद नामक व्यक्ति के 12 वर्षीय बेटे और छह साल की बेटी की मौत हो गयी। उन्होंने बताया कि हादसे में छह अन्य लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये। उन्होंने बताया कि बचाव दल ने उन्हें मलबे से निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज किया जा रहा है।

End of Feed