Firozabad Fire: फिरोजाबाद में केमिकल फैक्ट्री और गोदाम में लगी भीषण आग, देखते ही देखते सब कुछ जलकर राख

Firozabad Fire: यूपी में फिरोजाबाद के असमत में स्थित राजू केमिकल फैक्ट्री और गोदाम में देर रात भीषण आग लग गई। 4 घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल विभाग ने आग पर काबू पाया।

Firozabad Fire: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के असमत नगर में स्थित एक केमिकल फैक्ट्री और गोदाम में आग लग गई। आग लगने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। चारों तरफ अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला। आग की लपटे देख स्थानीय लोगों ने पुलिस और दमकल विभाग को मामले की सूचना दी। घटना के जानकारी मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

Firozabad Fire

फिरोजाबाद में केमिकल फैक्ट्री और गोदाम में लगी भीषण आग

केमिकल फैक्ट्री और गोदाम में लगी भीषण आग

फिरोजाबाद के असमत नगर में राजू नामक केमिकल फैक्ट्री में लगी आग इतनी भीषण थी कि आग की लपटों दूर से ही दिखाई दे रही थी। आसमान काला धुएं से भरा हुआ था। बताया जा रहा है कि आग सोमवार रात करीब 9 बजे लगी थी। आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग और पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया। आग इतनी भीषण थी कि इस पर काबू पाने में दमकल विभाग को 4 घंटे की कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। केमिकल फैक्ट्री और गोदाम में लगी आग इतनी विकराल थी, इसमें सब कुछ जलकर राख हो गया है। गनीमत ये रही की इस घटना में कोई हताहत नहीं है।

End of Feed