आगरा

Breaking News: आगरा एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, CISF ने संभाला मोर्चा

Breaking News: आगरा एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सीआईएसएफ के जवान अलर्ट हो चुके हैं। सीआईएसएफ ने शाहगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया है और इस मामले की जांच शुरू हो गई है।

Image

फाइल फोटो।

Photo : iStock

Breaking News: आगरा एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी मिलने के बाद सीआईएसएफ ने मोर्चा संभाला है और शाहगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। बताया गया है कि सीआईएसएफ के आधिकारिक ईमेल आईडी पर धमकी भरा मेल आया है। इस मामले में जांच शुरू हो चुकी है। पुलिस साइबर सेल मेल भेजने वाले की तलाश में जुट गई है।

गृह मंत्रालय को दी गई जानकारी

जानकारी के अनुसार, इसकी सूचना गृह मंत्रालय को दी गई, जिसके बाद कार्रवाई की गई है। इस मामले में धमकी और आईटी एक्ट की धारा के तहत केस दर्ज किया गया। बता दें कि अभी हाल ही में देश के अलग-अलग हिस्सों में कई विमानों को धमकी मिल चुकी हैं।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!