YouTube देखकर खुद ही कर डाला अपना ऑपरेशन, 11 टांके लगाकर पहुंचा अस्पताल

मथुरा जिले के वृंदावन से एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है। जहां पेट दर्द से परेशान एक युवक ने खुद का ऑपरेशन कर डाला, वो भी यूट्यूब देख कर। सर्जरी करने के बाद उसने खुद को 11 टांके भी लगाए। जब हालत बिगड़ी तब युवक अस्पताल पहुंचा।

मथुरा के वृंदावन से एक हैरान करने वाला मामला आया है। यहां सुनरख गांव के एक युवक ने खुद का ही ऑपरेशन कर डाला। लंबे समय से पेट दर्द से परेशान युवक ने इस कारनामे को YouTube देखकर अंजाम दिया। इतना ही नहीं ऑपरेशन के बाद शख्स ने खुद को 11 टांके भी लगा लिए। दिक्कत और बढ़ जाने पर युवक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले की गंभीरता देखते हुए डॉक्टरों ने उसे आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया है।

man performs surgery after watching youtube

युवक ने खुद का किया ऑपरेशन

सुनरख गांव का रहने वाला 32 वर्षीय राजा बाबू पिछले कई दिनों से पेट दर्द से परेशान था। कई बार इलाज कराने के बाद भी उसे आराम नहीं हुआ था। ऐसे में उसने यू-ट्यूब से पेट के ऑपरेशन में इस्तेमाल होने वाले जरूरी चीजों की जानकारी ली और मेडिकल स्टोर से सर्जिकल ब्लेड, बेहोशी का इंजेक्शन, टांके लगाने की सुई आदि ले आया।

End of Feed