आगरा

फिरोजाबाद में हथियार तस्करों के साथ पुलिस की मुठभेड़, 4 बदमाश गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली

Firozabad Police Encounter: फिरोजाबाद में हथियार तस्करों के साथ पुलिस की मुठभेड़ में 4 बदमाशों को गिरफ्तार किया गया। इनमें से एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। ये बदमाश हथियार तस्करी की फिराक में था। इसी दौरान पुलिस ने घेराबंद कर इन्हें पकड़ लिया।

Firozabad Police Encounter: फिरोजाबाद में शनिवार को पुलिस और हथियार तस्कर गैंग के बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। जिसमें पुलिस ने 4 बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश पुलिस की गोली से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बदमाशों के कब्जे से पुलिस को दो पिस्टल, दो देशी तमंचा और काफी मात्रा में बुलेट बरामद हुई है।

पुलिस की बदमाशों के साथ मुठभेड़ फिरोजाबाद के थाना मोती नगर ईट भट्टा के पास हुई। इस दौरान पुलिस ने पिंकू उर्फ प्रदीप, दिनेश और परवीन को मौके से गिरफ्तार कर लिया। वहीं गुलाम हुसैन नामक ने बदमाश पुलिस टीम पर फायरिंग की। वह पुलिस को गच्चा देकर भागने की फिराक मे था। लेकिन पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लग गई। जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर अस्पताल भेजा गया। उसे इलाज के लिए आगरा मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया है।

हथियारों की तस्करी के फिराक में थे बदमाश

पुलिस के अनुसार मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी बदमाशों का गैंग हथियार तस्करी की फिराक में था। लेकिन पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और गैंग के चार बदमाशों को अरेस्ट किया है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें