आगरा: 'पति-पत्नी और वो' के चक्कर में कई परिवारों के दीये बुझ गए। ऐसी ही एक खबर ताजनगरी आगरा से आई है। जहां युवक ने पत्नी के चरित्र पर सवाल खड़े करते हुए आत्महत्या कर ली। सुसाइड करने से पहले युवक ने एक वीडियो जारी किया, जिसमें आत्महत्या के पीछे पत्नी को जिम्मेदार ठहराया। उसने वीडियो में कई तरह के सवाल खड़े किये हैं। उसने कहा कि मर्दों के बारे में भी कानून होने चाहिए। पुलिस और प्रशासन को मर्दों के हक में भी कार्रवाई करनी चाहिए।
( फाइल फोटो)
टीसीएस में रिक्रूटमेंट मैनेजर मृतक
मृतक सदर क्षेत्र स्थित डिफेंस कॉलोनी में पत्नी के साथ रहता था। मृतक मानव शर्मा टीसीएस में रिक्रूटमेंट मैनेजर था। 24 फरवरी की रात उसने पत्नी के चरित्र पर सवाल उठाए। कहा कि पत्नी किसी और के साथ...इस बात से वो काफी आहत है। उसकी जीने की इच्छा खत्म हो गई है। लिहाजा वो अपनी जिंदगी खत्म कर रहा है। उसके मरने के बाद सब ठीक हो जाएगा। हालांकि, उसकी पत्नी ने भी कई आरोप लगाए हैं, उसने कहा पति अक्सर शराब के नशे में उससे बदसलूकी करते थे। कभी-कभार हाथापाई भी करते थे। इसकी शिकायत उनके माता-पिता से करती थी, लेकिन वो ये कह के टाल देते थे कि ये तुम पति-पत्नी का मामला है, हम कुछ नहीं कह सकते है। मृतक की पत्नी ने बताया कि मानव ने पहले भी कई बार सुसाइड करने का प्रयास कर चुके थे, लेकिन किसी तरह उन्हें बचा लिया गया। लेकिन, इस बार उन्होंने सही में ये कर लिया। फिलहाल, मृतक के पिता ने थाना सदर में तहरीर पत्नी, पत्नी की बहन और मां पर नामजक केस दर्ज कराया है। मानव की एक साल पहले बरहन निवासी निकिता से शादी हुई थी।
सुसाइड से पहले पत्नी और बहन के बीच हुई बातचीत
आगरा में मानव की सुसाइड से पहले मानव की पत्नी निकिता और मानव की बहन के बीच wats app पर बातचीत। निकिता बता रही है कि मानव ने ड्रिंक किया हुआ है। मानव ने कुर्सी पर पैर रखा है गले में दुपट्टा है। वो कमरे में अकेला है। कुछ कर लेंगे वो। मुझे डर लग रहा है पापा को बता नहीं सकते। वीडियो कॉल करके दिखा रहे हैं। मै कैसे समझाऊं। मृतक की बहन और उसकी पत्नी के बीच व्हाट्सप्प पर लंबी बातचीत होती है, जिसमें बहन इन सब बातों को इग्नोर करने के लिए कह रही है। हालांकि, निकिता बहन को समझाने का प्रयास करती दिख रही है, लेकिन वह कह रही ये सब नॉर्मल है, वह कुछ नहीं करेगा। तुम रिलैक्स करो सो जाओ। इन सब के बीच मानव ने आत्महत्या कर दुनिया को अलविदा कह दिया।
