आगरा

आगरा में दर्दनाक हादसा, कई किमी. बाइक को घसीटता ले गया डंपर; 3 लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश के आगरा में तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से तीन लोगों की मौत हो गई। आरोप है कि डंपर चालक बाइक समेत एक युवक को कई किलोमीटर तक घसीटता ले गया।

Image

आगरा रोड एक्सीडेंट

आगरा: ताजनगरी में तेज रफ्तार डंपर का कहर देखने को मिला। थाना बसई अरेला क्षेत्र के गांव अरनोटा के पास डंपर चालक ने बाइक सवार तीन लोगों को टक्कर मार दी, जिससे सभी की मौत हो गई। इतना ही नहीं आरोपी डंपर चालक बाइक समेत एक युवक को कई किलोमीटर तक घसीटते ले गया, जिससे उसके चीथड़े उड़ गए। स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में स्थानीय पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तुरंत डंपर का पीछा करते हुए पकड़ लिया और सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

डंपर के नीचे फंसी बाइक

जानकारी के मुताबिक, फतेहाबाद के खंडेर ब्रेकर पर डंपर के नीचे फंसी बाइक और युवक का शव छूट गया। हालंकि, पुलिस ने पीछा कर डंपर को पकड़ लिया, लेकिन चालक फरार हो गया। बताया जा रहा है कि लागुन सगाई में शामिल होने बाइक से जा रहे थे तीनों लोग सगाई में शामिल होने के लिए घर से निकले थे। मृतक फिरोजाबाद तिवाही घड़ी के बताए जा रहे हैं। इस दर्दनाक हादसे का वीडियो वायरल हुआ है, लेकिन विभत्स होने के कारण हम उसे आपको नहीं दिखा सकते हैं। फिलहाल, पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी। परिजनों को सूचना दे दी गई है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article