महाराष्ट्र से ताजमहल देखने आए पर्यटक की अचानक मौत, रॉयल गेट के पास हुआ था बेहोश

परिवार के साथ ताजमहल के दीदार करने आए एक पर्यटक रॉयल गेट के पास बेहोश हो गए। सीआईएसएफ की टीम ने उन्हें तुरंत अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित किया। मृत्यु के कारणों का अभी पता नहीं लग पाया है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारण का पता लग पाएगा।

मोहब्बत की निशानी ताजमहल का दीदार करने हर साल लाखों लोग आगरा पहुंचे हैं। इसी प्रकार भारी संख्या में बुधवार को भी देसी और विदेशी पर्टयक ताजमहल परिसर पहुंचे थे। इस बीच भ्रमण के दौरान अचानक चक्कर आने से एक पर्यटक बेहोश हो गया। बताया जा रहा है कि पर्यटक महाराष्ट्र के लातूर जिले के रहने वाले थे।

Agra News (2)

ताजमहल परिसर में एक पर्यटक की मौत

ताजमहल में एक पर्यटक की अचानक मौत

अधिकारियों के मुताबिक, महाराष्ट्र के लातूर जिले के रहने वाले 45 वर्षीय शिवलिंग बबय्या स्वामी अपने परिवार के साथ ताजमहल देखने आए थे, तभी उनकी अचानक से तबीयत खराब होने लगी और रॉयल गेट के पास वह बेहोश होकर गिर गए। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

End of Feed