Indian Railway: एयरपोर्ट की तरह पर बनेंगे आगरा के अछनेरा, फतेहपुर सीकरी और शमशाबाद स्टेशन, यहां बनेगा फ्लाईओवर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 27, 2023, 12:15 PM IST

Indian Railway: अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत देश के कुल 1275 रेलवे स्टेशनों को मॉडर्न बनाया जा रहा है। सभी 1275 रेलवे स्टेशनों को चिन्हित कर लिया गया है। योजना के तहत उत्तर प्रदेश के 149 रेलवे स्टेशनों का कायाकल्प होगा। आगरा के तीन स्टेशनों पर भी एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं मिलेंगी।

KEY HIGHLIGHTS
  • आगरा के तीन स्टेशनों पर मिलेंगी एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं
  • अछनेरा, फतेहपुर सीकरी और शमशाबाद स्टेशनों का होगा आधुनिकीकरण
  • करौधना और भांडई रेलवे स्टेशन के बीच होगा फ्लाईओवर का निर्माण

Indian Railway: बीते कुछ वर्षों में भारतीय रेलवे अपने इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ ही यात्री सुविधाओं में भी बड़े बदलाव कर रहा है। भारतीय रेलवे वर्ल्ड क्लास रेल नेटवर्क बनाने के लिए हरसंभव काम और कोशिशें कर रहा है। अब अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत देश में कुल 1275 रेलवे स्टेशनों को मॉडर्न बनाया जा रहा है। भारत के 1275 रेलवे स्टेशनों को इस योजना के तहत चिन्हित किया गया है। उत्तर प्रदेश के 149 रेलवे स्टेशनों का इस योजना के तहत कायाकल्प किया जाएगा। सूची में यूपी के सभी जोन- पश्चिमी उत्तर प्रदेश, अवध, बुंदेलखंड और पूर्वांचल के कई छोटे-बड़े रेलवे स्टेशन शामिल किए गए है।

agra indian railway

आगरा के तीन स्टेशनों को बनाया जाएगा मॉर्डन

सरकार की अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत न सिर्फ देश के रेलवे स्टेशनों की तस्वीर बदलेगी, बल्कि इन स्टेशनों पर आने वाले यात्रियों को वर्ल्ड क्लास सुविधाएं मिलेंगी। इसके तहत ही आगरा जिले के तीन स्टेशनों को रेलवे बोर्ड विश्वस्तरीय बनाएगा।

End of Feed