Golden Card: ताजनगरी आगरा में आर्थिक रूप से कमजोर करीब 60 प्रतिशत लोगों के आयुष्मान गोल्डन कार्ड नहीं बने हैं। स्वास्थ्य विभाग ने अब सभी सरकारी अस्पतालों के अलावा निजी हॉस्पिटल में भी कार्ड बनाने का इंतजाम किया है। अब 45 अस्पतालों में आरोग्य मित्र गोल्डन कार्ड बनाएंगे। स्वास्थ्य विभाग ने आगरा के सभी सरकारी, बड़े अस्पताल, 30 पीएचसी, 18 सीएचसी पर गोल्डन कार्ड बनाने का इंतजाम किया है। सभी जगहों पर एक प्रशिक्षित कर्मचारी को तैनात किया गया है। यह गरीबी रेखा से नीचे वालों के प्रमाण पत्रों के आधार पर शासन की लिस्ट का मिलान करेंगे।
आगरा के इन अस्पतालों में बनेंगे गोल्डन कार्ड (प्रतीकात्मक तस्वीर)
अगर लिस्ट में नाम पाए जाते हैं तो तुरंत कार्ड बना दिया जाएगा। ऐसे ही आयुष्मान योजना से सम्बद्ध किए गए निजी अस्पतालों को भी कनेक्ट किया गया है। ऐसे 41 अस्पतालों में आरोग्य मित्र तैनात किए गए हैं। वंचित लोग आरोग्य मित्रों के पास जाकर लिस्ट में अपना नाम चेक करा सकते हैं।
