Mathura News: मथुरा में चल रहा था धर्मांतरण का धंधा, पुलिस ने किया पर्दाफाश; 5 गिरफ्तार

Mathura News: मथुरा में लोगों को हिंदू धर्म से ईसाई धर्म में परिवर्तित करने की कोशिश करने के आरोप में पांच व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से बड़ी संख्या में धार्मिक किताबें, पोस्टर आदि बरामद किए गए। उन्होंने बताया कि उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है-

Mathura News: मथुरा जिले के हाईवे थानाक्षेत्र के तुलसी नगर इंद्रपुरी कॉलोनी में लोगों को हिंदू धर्म से ईसाई धर्म में परिवर्तित करने की कोशिश करने के आरोप में पांच व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) शैलेश कुमार पांडे ने बताया कि शनिवार को सूचना मिली कि कुछ व्यक्ति लोगों को प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन के लिए उकसा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हाईवे थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और पांच लोगों को गिरफ्तार किया।

mathura news

प्रतीकात्मक तस्वीर

एक 'धर्म सभा' के दौरान गिरफ्तारी

End of Feed