आगरा

फिरोजाबाद में बड़ा हादसा, ड्राइवर को झपकी आने से खड़े डंपर से टकराई टूरिस्ट बस, 5 लोगों की मौत

Firozabad Road Accident: फिरोजाबाद में एक टूरिस्ट बस मथुरा से लौट रही थी। जिसमें लखनऊ का एक परिवार अपने रिश्तेदारों के साथ बच्चे का मुंडन कराकर लौट रहा था। तभी फिरोजाबाद में नसीरपुर के पास ड्राइवर को झपकी आ गई। जिससे खड़े डंपर से बस टकरा गई। इस दर्दनाक हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई।

Image

फिरोजाबाद में बस एक्सीडेंट

Firozabad Bus Accident: फिरोजाबाद में मथुरा से लौटते वक्त एक बस दर्दनाक हादसे का शिकार हो गई। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एक टूरिस्ट बस की खंड़े डंपर से भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई और आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। वहीं एसपी ग्रामीण और सीओ सिरसागंज ने भी मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। इस हादसे में घायल सभी लोगों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

मुंडन संस्कार कर लौट रहे थी टूरिस्ट बस

यह घटना थाना नसीरपुर के पास किलोमीटर संख्या 49 पर हुई। आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एक टूरिस्ट बस मथुरा से मुंडन कर संस्कार कर लौट रही थी। इसी दौरान ड्राइवर को झपकी आने के कारण खड़े डंपर से बस की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर अफरातफरी मच गई। राहगीरों ने तुरंत पुलिस को घटना की सूचना दी और घायलों की मदद की। घायलों को जिला संयुक्त चिकित्सालय भेजा गया है। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

लखनऊ से मथुरा गए थे बस सवार

जानकारी के अनुसार लखनऊ के मोहद्दीनपुर निवासी संदीप अपने चार साल के बेटे सिद्धार्थ का मुंडन कराने मथुरा गए थे। उनके साथ परिवार और रिश्तेदारों सहित करीब 20 लोग बस में सवार थे। मुंडन संस्कार कराकर लौटते वक्त यह भीषण हादसा हुआ। मृतकों में संदीप की पत्नी नीतू (42), बेटी लवशिखा (13) और नैतिक (15) पुत्र सज्जन की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दो लोगों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इस हादसे में गीता (42), रितिक (12), कार्तिक (9), प्रांशु (13), संजीवन (43), सुशील कुमार (30), शशि देवी (44), उनकी नातिन चमचम (4), सावित्री देवी (41), उनकी नातिन आरोही (1.5), रिया (16), पूनम (29), फूलमती (40), सारिका (13) और रूबी (29) घायल हुए हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रह है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article