Up News: केमिकल गोदाम में लगी आग, 8 गाड़ियां जलकर बेकार

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 1, 2023, 12:56 PM IST

Chemical Drum Exploded: आग लगने के बाद 20 लीटर का केमिकल से भरा ड्रम फट गया। जिससे केमिकल फर्श पर फैल गया। इससे आग की लपटे और फैल गई। हालांकि गोदाम में रखे फायर उपकरण से कर्मचारियों ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन उससे जब आग नहीं बुझी तो बाहर निकल गया।

Chemical Drum Exploded: यूपी में आगरा के सदर भट्ठी इलाके में शनिवार सुबह अवैध रूप से रखे केमिकल की वजह से दोमंजिला मकान के गोदाम में आग लग गई। आग लगने से चारों तरफ अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आसपास के दुकानों व घरों में भी आग की लपटें फैल गई। आग लगने की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस के साथ मौके पर दमकल विभाग भी पहुंचे। आग इतना भीषण था कि दमकल कर्मियों को इस पर काबू पाने में करीब 4 घंटे का समय लग गया।

Up News: केमिकल गोदाम में लगी आग, 8 गाड़ियां जलकर बेकार

Up News: केमिकल गोदाम में लगी आग, 8 गाड़ियां जलकर बेकार (सांकेतिक फोटो)

20 लीटर का केमिकल ड्रम फटा

दरअसल, आगरा के घनी आबादी वाले इलाके सदर सदर भट्ठी चौराहे के आगे एक गली में ममता सेल्स के नाम से दूसरी मंजिल पर केमिकल का गोदाम शुरू किया गया था। इस मंजिल पर करीब 11 बजे अचानक आग लग गई। आग लगने के बाद 20 लीटर का केमिकल से भरा ड्रम फट गया। जिससे केमिकल फर्श पर फैल गया। इससे आग की लपटे और फैल गई। हालांकि गोदाम में रखे फायर उपकरण से कर्मचारियों ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन उससे जब आग नहीं बुझी तो बाहर निकल गया।

End of Feed