आगरा

मथुरा में मोबाइल टावर में लगी भीषण आग, Video में दूर से दिख रही ऊंची लपटें और धुएं का गुब्बार

Mathura Mobile Tower Fire: मथुरा के थाना कोतवाली क्षेत्र में खाली प्लॉट में स्थित मोबाइल टावर में आज भीषण आग लग गई। आग की ऊंची-ऊंची लपटें और धुएं का गुब्बार दूर से ही दिखाई दे रहा है। इस घटना से आसपास के क्षेत्र में अफरा तफरी फैल गई। दमकल की टीम ने करीब आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया।

Mathura Mobile Tower Fire: मथुरा में आज सुबह एक बड़ा हादसा टल गया। जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में स्थित एक मोबाइल टावर में अचानक आग लग गई। इस घटना से आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी फैल गई। टावर से धुआं निकलता देख स्थानीय लोगों ने दमकल विभाग को तुरंत सूचना दी। जिसके बाद दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।

आधे घंटे में आग पर पाया गया काबू

यह घटना मथुरा में कोतवाली थाना क्षेत्र के होली गली नूना कंकड़ मुहल्ले में हुई। जहां सुबह साढ़े नौ बजे के करीब एक खाली प्लॉट पर स्थित मोबाइल टावर में अचानक आग लग गई। आग की ऊंची-ऊंची लपटें दूर से ही दिखाई दे रही थी। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। दमकल की टीम ने आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझा दी।

शॉर्ट सर्किट के कारण हादसा

इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों का कहना है कि संकरी गलियों में मोबाइल टावर का होना कभी भी किसी बड़े हादसे की वजह बन सकता है। प्रारंभिक जांच में इस हादसे का कारण शॉर्ट सर्किट को बताया जा रहा है। घटना की सूचना पाकर मोबाइल टावर कंपनी के प्रतिनिधि भी घटनास्थल पर पहुंच गए। कंपनी भी आग लगने के कारणों की जांच कर रही है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article