Etawah Road Accident: अज्ञात वाहन और मोटरसाइकिल की टक्कर, दो किशोर समेत 4 लोगों की मौत

Etawah Road Accident: यूपी के इटावा में एक अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Etawah Road Accident: उत्तर प्रदेश के इटावा जिले से एक सड़क दुर्घटना की खबर सामने आई है। यहां उसराहार थाना इलाके में एक अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिसमें दो किशोरों समेत चार लोगों की मौत हो गई है। इसके अलावा एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले चार लोगों की मौत हो गई।

Accident News

इटावा सड़क हादसा

सड़क हादसे में 4 की मौत

पुलिस ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात उसराहार थाना क्षेत्र के अंतर्गत रुद्रपुर गांव के पास उसराहार सरसई नावर मार्ग पर एक अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) संजय कुमार वर्मा ने कहा, "दौलतपुर गांव के पांच लोग उसराहार कस्बे के पास एक विवाह समारोह में शामिल होने के बाद मोटरसाइकिल पर सवार होकर घर लौट रहे थे। रुद्रपुर गांव के पास एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे पांचों सड़क पर गिर गए।"

End of Feed