Hathras Accident: उत्तर प्रदेश के हाथरस में एक भीषड़ सड़क हादसा हो गया है। इस सड़क हादसे में तीन स्कूली छात्रों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि तीनों छात्र स्कूल में पढ़ने के बाद बाइक से घर लौट थे तभी सामने से आ रहे एक रिक्शा की टक्कर हो गई। उसी दौरान पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने तीनों छात्रों और एक अन्य युवक को रौंद दिया। इस हादसे में तीनों की मौत हो गई और गंभीर रूप से घायल अन्य युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और तीनों मृतकों के शव को जब्त करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस ने बताया कि यह तीनों छात्र कस्तूरबा गांघी स्कूल के छात्र थे। स्कूल की पढ़ाई खत्म करके बाइक पर घर जा रहे थे। तभी यह हादसा हो गया है। पुलिस ने बताया कि सामने से आ रहे रिक्शे से टकराकर बाइक समेत तीनों सड़क पर गिर गए, जिसके बाद पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन से इन्हें कुचल दिया। पुलिस ने बताया कि यह हादसा हाथरस रोड पर स्थित मुन्नी देवी कोल्ड स्टोरेज के समीप हुआ। पुलिस ने मृतकों के परिवार को हादसे की सूचना दे दी है। परिवार बच्चों की मौत की खबर सुनते ही मातम पसर गया है। पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।
