बांके बिहारी मंदिर में दर्शन के लिए पहुंची श्रद्धालुओं की भीड़, कुंज की गलियों में दिखा भक्तों का जनसैलाब, पूरे नगर में जाम

Mathura News: वृंदावन में बांके बिहारी के दर्शन के लिए हर दिन भारी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं, लेकिन रविवार यानी आज यहां श्रद्धालुओं की संख्या सामान्य दिनों की तुलना में 2 से तीन गुना अधिक है। इस कारण से पूरे नगर में जाम की स्थिति बनी हुई है।

Mathura News: बीते कुछ सालों से मथुरा में स्थित बांके बिहारी मंदिर में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ती ही जा रही है। शनिवार और रविवार के दिन यहां अन्य दिनों की तुलना में सबसे अधिक जनसैलाब देखने को मिलता है। आज रविवार को छुट्टी होने के कारण भारी संख्या में लोग बांके बिहारी के दर्शन के लिए पहुंचे हैं। भीड़ इतनी अधिक है कि कुंज की गलियों में श्रद्धालुओं का सैलाब देखने को मिल रहा है। भक्त धीरे-धीरे आगे बढ़ रहे हैं और मंदिर में प्रवेश की अपनी बारी प्रतिक्षा कर रहे हैं।

सुरक्षा व्यवस्था ध्वस्त

बांके बिहारी के दर्शन के लिए भारी संख्या में वृंदावन पहुंचे श्रद्धालुओं के चलते प्रशासन द्वारा की गई सुरक्षा व्यवस्था भी ध्वस्त हो गई है। प्रशासन को भी श्रद्धालुओं की इतनी बड़ी संख्या के पहुंचने की उम्मीद नहीं थी। मंदिर के आसपास की गलियों में भक्त कतार में लगे हुए हैं। यहां पैर रखने की जगह भी नहीं है। छुट्टी की दिन वृन्दावन में उमड़ी भारी भीड़ के कारण पूरा नगर में जाम की स्थिति बनी हुई है।

End of Feed