अब इतने बजे मिलेंगे ठाकुर जी! बांके बिहारी मंदिर में बदला दर्शन का समय; नोट कर लें नया टाइम शेड्यूल

Vrindavan Mandir: भक्तों के लिए वृंदावन से खबर आई। अगर, अब आप बांके बिहारी मंदिर में ठाकुर जी के दर्शन के लिए जा रहे हैं तो नया टाइम टेबल जरूर देख लेना चाहिए। चैत्र मास कृष्ण पक्ष की द्वितीय तिथि से ग्रीष्मकालीन समय सारणी लागू हो गई है।

Vrindavan Mandir: मथुरा वृन्दावन के ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए दर्शन का समय बदल गया है। मंदिर की नियमावली के अनुसार होलिका दहन के बाद चैत्र मास कृष्ण पक्ष की द्वितीय तिथि से ग्रीष्मकालीन समय सारणी लागू हो गई है। मंदिर के प्रबंधक मुनीश शर्मा ने बताया कि रविवार से मंदिर में दर्शन की समय-सारिणी बदल गयी है। इसके चलते ठाकुरजी के दोनों समय के दर्शन, तीनों आरती व शयन करने के समय में परिवर्तन हो गया है। आइये जानते हैं अब कितने बजे से कितने बजे तक मंदिर दर्शन के लिए खुला रहेगा।

Banke Bihari Darshan Time Schedule

बांकेबिहारी मंदिर दर्शन टाइमिंग

बांके बिहारी मंदिर के दर्शन की नई टाइमिंग

उन्होंने बताया कि 16 मार्च को द्वितीया तिथि से मंदिर में परिवर्तित होने वाली ग्रीष्मकालीन समय-सारिणी के अनुसार ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन सुबह 7:45 बजे से शुरू होंगे व 7:55 बजे शृंगार आरती होगी। उन्होंने बताया कि मंदिर में ठाकुरजी को पूर्वाह्न 11.00 से 11.30 बजे तक राजभोग अर्पित किया जाएगा तथा पूर्वाह्न 11:55 बजे राजभोग आरती संपन्न होगी। उन्होंने बताया कि उसके बाद ठाकुरजी की करीब एक घंटे तक सेवायतों द्वारा इत्र से मालिश की जाएगी और उसके बाद बांकेबिहारी विश्राम करेंगे।

End of Feed