आगरा

YouTube देखकर खुद ही कर डाला अपना ऑपरेशन, 11 टांके लगाकर पहुंचा अस्पताल

मथुरा जिले के वृंदावन से एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है। जहां पेट दर्द से परेशान एक युवक ने खुद का ऑपरेशन कर डाला, वो भी यूट्यूब देख कर। सर्जरी करने के बाद उसने खुद को 11 टांके भी लगाए। जब हालत बिगड़ी तब युवक अस्पताल पहुंचा।

Image

युवक ने खुद का किया ऑपरेशन

मथुरा के वृंदावन से एक हैरान करने वाला मामला आया है। यहां सुनरख गांव के एक युवक ने खुद का ही ऑपरेशन कर डाला। लंबे समय से पेट दर्द से परेशान युवक ने इस कारनामे को YouTube देखकर अंजाम दिया। इतना ही नहीं ऑपरेशन के बाद शख्स ने खुद को 11 टांके भी लगा लिए। दिक्कत और बढ़ जाने पर युवक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले की गंभीरता देखते हुए डॉक्टरों ने उसे आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया है।

सुनरख गांव का रहने वाला 32 वर्षीय राजा बाबू पिछले कई दिनों से पेट दर्द से परेशान था। कई बार इलाज कराने के बाद भी उसे आराम नहीं हुआ था। ऐसे में उसने यू-ट्यूब से पेट के ऑपरेशन में इस्तेमाल होने वाले जरूरी चीजों की जानकारी ली और मेडिकल स्टोर से सर्जिकल ब्लेड, बेहोशी का इंजेक्शन, टांके लगाने की सुई आदि ले आया।

बुधवार दोपहर को घर पर ही राजा ने इंजेक्शन लाकर खुद को सुन्न किया और फिर सर्जिकल ब्लेड से अपना पेट चीर दिया। पेट का ऑपरेशन करने के बाद उसने प्लास्टिक के धागे से 11 टांके लगा लिए। एनेस्थिसिया का असर कम होने पर उसकी तकलीफ बढ़ गई और आनन-फानन में उसे परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने फर्स्ट एड देने के बाद राजा को आगरा एसएन अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article