आगरा

Agra: चंबल नदी में नहाने गए युवक पर मगरमच्छ ने बोला हमला, बाल बाल बची जान

आगरा के चंबल नदी में दोस्तों के साथ नहाने पहुंचे एक युवक पर हमला कर दिया। स्थानीय लोगों ने युवक को घायल अवस्था में अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। मगरमच्छ अपने जबड़े में भर कर युवक को पानी में खींच रहा था। काफी जूझने के बाद युवक बच पाया।

Image

नहाते हुए युवक पर मगरमच्छ ने किया हमला

Photo : Times Now Digital

Agra Crocodile Attack: आगरा में मगरमच्छ से जुड़ी एक घटना सामने आई है। यहां एक युवक अपने दोस्तों के साथ चंबल नदी में नहाने पहुंचा था। जिस दौरान एक मगरमच्छ ने युवक पर हमला कर दिया। मगरमच्छ ने अपने जबड़े में फंसा कर युवक को नदी के गहरे पानी में खींचने का प्रयास किया। इस हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

क्या है मामला

मामला बाह ब्लॉक क्षेत्र के केंजरा घाट का है, जहां एक युवक चंबल नदी में नहाने के लिए गया हुआ था। दोस्तों के साथ नहाते समय ही वो नदी में थोड़ी दूरी पर चला गया जहां एक मगरमच्छ ने उसे पकड़ लिया और युवक को खींचकर गहरे पानी में ले जाने लगा। इस समय युवक ने अपनी बहादुरी का परिचय देते हुए मगरमच्छ से भिड़ गया और उसपर जमकर मुक्के बरसाए। मगरमच्छ की पकड़ ढीली पड़ते ही जैसे तैसे भागकर अपनी जान बचाई।

नेस्टिंग सीजन में आक्रामक हो गए हैं मगरमच्छ

आसपास के लोगों ने भी शोर सुनकर नदी में छलांग लगा दी और मगरमच्छ को खदेड़ने की कोशिश की। जिसके बाद युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। मगरमच्छ के हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया है। यह समय मगरमच्छों का नेस्टिंग सीजन यानी अंडे देने का समय है। आम तौर पर अप्रैल से जून तक होता है। इस दौरान मगरमच्छ और घड़ियाल आक्रामक हो जाते हैं, ऐसे में प्रशासन ने चंबल किनारे नहीं जाने की हिदायत दी है।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article