भारत की अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेटर दीप्ति शर्मा को महंगी पड़ी दोस्ती, सहेली ने ही घर पर डाला डाका! जानें क्या कुछ ले गई 'दोस्त'

भारत की महिला क्रिकेटर दीप्ति शर्मा को उनकी अपनी ही दोस्त द्वारा ठगी का शिकार बनाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि दीप्ति शर्मा की दोस्त ने पहले तो उनके 25 लाख रुपये नहीं लौटाए और बाद में घर से डॉलर, सोने के गहने और नगदी भी उड़ा ले गई।

भारतीय महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट टीम की सदस्य और आगरा में यूपी पुलिस की DCP दीप्ति शर्मा के साथ 25 लाख रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। दीप्ति को उनकी पुरानी सहेली आरुषि गोयल और उसके माता-पिता ने 25 लाख रुपये की ठगी का शिकार बना लिया।

Cricketer-Dipti Sharma

क्रिकेटर दीप्ति शर्मा से साथ लाखों की ठगी

न्यूज18 की रिपोर्ट के मुताबिक दीप्ति शर्मा और आरुषि के बीच की दोस्ती का फायदा उठाते हुए आरुषि ने दीप्ति से कई बार पैसे लिए, जिनका कुल आंकड़ा 25 लाख रुपये है। जब दीप्ति ने पैसे वापस मांगने की कोशिश की, तो आरुषि और उसके परिवार ने अभद्रता की और पैसे लौटाने से इनकार कर दिया।

End of Feed