आगरा

व्यापारी और भाजपा नेता हेमेंद्र गर्ग ने पहले ही जतायी थी हत्या की आशंका, सोशल मीडिया पर CM को भेजी चिट्ठी वायरल

मथुरा में भाजपा नेता और व्यापारी हेमेंद्र गर्ग की हत्या के मामले में नया खुलासा हुआ है। सोशल मीडिया पर उनकी एक चिट्ठी वायरल हो रही है, जिसमें उन्होंने अपनी हत्या की आशंका जतायी थी। मुख्यमंत्री को लिखी इस चिट्ठी में उन्होंने कारण सहित पूरी जानकारी दी थी।

Image

हेमेंद्र गर्ग हत्याकांड

Photo : Twitter

धार्मिक नगरी मथुरा के थाना गोविंद नगर क्षेत्र में भाजपा नेता और व्यापारी हेमेंद्र गर्ग की बुधवार 23 अप्रैल को हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड मामले में अब एक नया खुलासा हुआ है कि व्यापारी ने पहले ही अपनी हत्या की आशंका जतायी थी। इस संबंध में व्यापारी ने मुख्यमंत्री को चिट्ठी लिखकर जानकारी दी थी, जिसमें उन्होंने अपनी और परिवार की जान को खतरा बताया था।

मुख्यमंत्री को लिखी चिट्ठी में व्यापारी ने उन लोगों के नाम का भी जिक्र किया गया है, जिनसे उनको जान का खतरा था। मथुरा के गोविंद नगर थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात भाजपा कार्यकर्ता रहे व्यापारी की खुलेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड के बाद जिले में कानून व्यवस्था को लेकर प्रश्न खड़े होने लगे।

SSP श्लोक कुमा के यहां चार्ज संभालने के बाद पहले ही हफ्ते में अज्ञात लोगों ने इस हत्याकांड को अंजाम देकर उन्हें खुली चुनौती दी है। मौके पर पहुंचने के बाद एसएसपी श्लोक कुमार ने अपने अधिकारियों से इस मामले का जल्द से जल्द निपटारा करने के निर्देश दिए।

हत्याकांड के बाद मथुरा के व्यापारियों में काफी गुस्सा है। मृतक व्यापारी हेमेंद्र गर्ग का शव पोस्टमार्टम के बाद उनके घर पहुंचने पर परिवारजनों के साथ ही अन्य व्यापारियों ने भी आक्रोश व्यक्त किया। गुस्साए लोगों ने अंतिम संस्कार के लिए भी तैयार नहीं थे, लेकिन पुलिस अधिकारियों के आश्वासन के बाद हेमेंद्र गर्ग का अंतिम संस्कार किया गया।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!