वृंदावन को रफ्तार देगा यमुना एक्सप्रेसवे, अब यहां से बनेगा ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे; फरीदाबाद जाने में नहीं लगेगी देर

वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर को यमुना एक्सप्रेसवे से जोड़ने के लिए बनने वाले ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के एलाइनमेंट में बदलाव किया गया है। अब यह 102.1 किलोमीटर से शुरू होगा। पहले यह 101 किलोमीटर से शुरू हो रहा था। इससे वृंदावन की ओर जाने वाले लोगों की राह आसान होगी।

मथुरा: वृंदावन के बांके बिहारी को यमुना एक्सप्रेसवे से जोड़ने के लिए बनने वाले ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के एलाइनमेंट में बदलाव किया गया है। अब यह 101 किलोमीटर के बजाय 102.1 से शुरू होगा। इसके रूट मैप में परिवर्तन से वंदावन की ओर जाने वाले लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। एनएचएआई के प्रस्तावित एनएच-44 से यमुना एक्सप्रेसवे के समानांतर आने वाली 7 किलोमीटर लंबी सड़क भी दोनों एक्सप्रेसवे से कनेक्ट होगी। लूप के जरिए ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे को जोड़ा जाएगा। इससे फरीदाबाद की तरफ आने वाले लोगों को भी फायदा होगा।

Banke Bihari Temple-Yamuna Expressway Connection

यमुना एक्सप्रेसवे

जुड़ेंगे यमुना के दोनों छोर

इस ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का निर्माण केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय कराएगा, जबकि ब्रज विकास परिषद की बैठक में ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के किनारे 753 एकड़ में बसाई जाने वाली राया हेरिटेज सिटी के क्षेत्रफल में कोई परिवर्तन नहीं किया गया। 102.1 किलोमीटर से बनने वाला 6.9 किलोमीटर लंबा और 6 लेन के एक्सप्रेसवे का निर्माण केंद्र सरकार की ओर बनवाया जाएगा। यह एक्सप्रेसवे यमुना की दूसरी साइड में (ग्रेटर नोएडा से जाने पर लेफ्ट साइड में) फरीदाबाद से आकर एक्सप्रेसवे को पार करते हुए यमुना एक्सप्रेसवे को कनेक्ट करेगा। इसकी लंबाई 14 किलोमीटर के आसपास होगी। इसके सात किलोमीटर का हिस्सा यमुना की एक तरफ और दूसरा हिस्सा यमुना की दूसरी तरफ होगा। इसके निर्माण के लिए बजट आवंटित कर दिया गया है।

End of Feed