Agra: गुड न्यूज! इस खास योजना से दिव्यांगों को मिलेंगे मुफ्त उपकरण; लाभ उठाने के लिए करें आवेदन

Agra News: आगरा में दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा दिव्यांगों के लिए मुफ्त उपकरण प्रदान करने की योजना दी गई है। इस योजना के तहत कृत्रिम अंग और सहायक उपकरण योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया शुरू की है। दिव्यांगजनों को योजना का लाभ लेने के लिए https://divyangjanup.upsdc.gov.in पर जाकर आवेदन करना है।

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा आर्टिफिशियल अंग/सहायक उपकरण योजना का संचालन किया जा रहा है। इस योजना के तहत योग्य दिव्यांगजनों के ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी ज्ञान देवी ने बताया कि इस योजना के तहत दिव्यांगजनों को ट्राई साइकिल, व्हीलचेयर, बैसाखी और विशेष जूते जैसे कई उपकरण दिए जाएंगे। बता दें कि इस योजना का लाभ लेने के लिए दिव्यांगजनों को योजना की आधिकारी वेबसाइट https://divyangjanup.upsdc.gov.in पर जाना होगा और आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी है।

Agra News

इस खास योजना से दिव्यांगों को मिलेंगे मुफ्त उपकरण

योजना का लाभ लेने के लिए इन दस्तावेज की आवश्यकता

दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा आर्टिफिशियल अंग/सहायक उपकरण योजना का लाभ उठाने के लिए दिव्यांगजनों के दिव्यांगता प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, आय प्रमाण पत्र (नगरीय क्षेत्र के लिए वार्षिक आय 56,460 रुपए और ग्रामीण क्षेत्र के लिए 46,080 रुपए से अधिक नहीं), जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, और दो रंगीन फोटो आवेदन में अटैच करना जरूरी है। लाभ प्राप्त करने के लिए यह सभी दस्तावेज आवश्यक हैं। इतना ही नहीं, ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी करने के बाद सभी दस्तावेजों की कॉपी जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी के कार्यालय में जमा करनी होगी।

End of Feed