Agra News: चमकेगा आगरा का ये रेलवे स्टेशन, हाईटेक सुविधाओं से हुआ लैस; जानें कैसी रहेंगी व्यवस्थाएं?

आगरा का ईदगाह रेलवे स्टेशन को 12.80 करोड़ रुपए की लागत से अमृत भारत रेलवे स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकसित किया गया है। अब ईदगाह रेलवे स्टेशन पर कई सुविधाएं अब मिल पाएंगी।

आगरा : देशभर के 103 पुनर्विकसित अमृत स्टेशनों का उद्घाटन किया गया है। इनमें आगरा का ईदगाह रेलवे स्टेशन भी शामिल है, जिसे ‘अमृत भारत स्टेशन योजना’ (Amrit Bharat Station Yojana) के तहत पुनर्विकसित किया गया है। जानकारी के मुताबिक, ईदगाह रेलवे स्टेशन को 12.80 करोड़ रुपए की लागत से पुनर्विकसित किया गया है। स्टेशन पर भवन विस्तार, शौचालय, दिव्यांगजन पार्किंग, प्रतीक्षालय, बुकिंग काउंटर और पीएफ शेल्टर जैसी आधुनिक सुविधाओं का लाभ यात्रियों को मिल पाएगा।

Idgah Railway Station Renovation

(फाइल फोटो)

केंद्रीय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल ने बताया कि अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत 103 पुनर्विकसित स्टेशनों का उद्घाटन किया गया। इसमें आगरा का ईदगाह रेलवे स्टेशन भी शामिल है। 12.80 करोड़ रुपए की लागत से पुनर्विकसित किए गए ईदगाह रेलवे स्टेशन पर कई सुविधाएं अब मिल पाएंगी। हालांकि, इस योजना के अलावा हम आगरा के अन्य स्टेशनों को भी विकसित कर रहे हैं।

End of Feed