AMU Student Protest: अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के छात्रों ने फिर से एक बार आंदोलन करने की बात कही है। दरअसल, एएमयू में नारा लगाने वाले छात्रों पर मुकदमा दर्ज होने से छात्रों में गुस्सा है। उनका कहना कि वो जुल्म के खिलाफ अवाज उठा रहे हैं। छात्रों ने कहा कि इस देश में लोकतंत्र का बोलबाला है और एएमयू एक लोकतंत्र देश में है। छात्रों ने किसी के दवाब में आकर मुकदमा दर्ज करने का आरोप लगाया है। उन्होंने मुकदमा जल्द खत्म करने की मांग की है। नहीं, तो छात्र फिर से आंदोलन करेंगे।
Israel Hamas war : फिलिस्तीन के समर्थन में उतरे AMU छात्रों ने दी आंदोलन की चेतावनी, मुकदमा दर्ज होने से हैं नाराज ।-फाइल पिक्चर
ऐसा नहीं हुआ तो करेंगे आंदोलन-'छात्र'
दरअसल, एएमयू परिसर में फलस्तीन के समर्थन में नारे लगाने के आरोप में पुलिस ने चार छात्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। एएमयू के छात्रों ने इन चारों के खिलाफ दर्ज किए गए मुकदमा को खत्म करने की मांग की है। अगर ऐसा नहीं हुआ तो आंदोलन करेंगे। वहीं, एएम यू छात्र नेता जानिब हसन ने कहा कि पूरी दुनिया जानती है कि फलस्तीन के लोगों के उपर जुल्म हो रहा है। जुल्म के खिलाफ आवाज उठाना कब से गलत हो गया।
गांधी और वाजपेयी ने भी दिया था साथ-'छात्र'
हालांकि, छात्र नेता इमरान खान ने भी कहा कि जो लोग फलस्तीन के आजादी के लिए नारा लगा रहे थे, ये उनका संवैधानिक अधिकार है। वह अपने विचारों को व्यक्त कर रहे थे। महात्मा गांधी और अटल बिहारी वाजपेयी का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि वे दोनों ने भी फलस्तीन के लोगों के अधिकार की बात की थी। वहीं, छात्रों की मांग है कि उन चारों छात्रों पर जो मुकदमा दर्ज किया गया है, वो किसी के दवाब में आकर मुकदमा दर्ज किया गया है। अगर मुकदमा समाप्त नहीं किया गया तो फिर आंदोलन करेंगे।
