Agra: परिवार परामर्श केंद्र में अनोखा मामला, युवक बोला-प्रेमिका को छोड़ नहीं सकता, पत्नी को छोड़ना नहीं चाहता

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 19, 2022, 05:01 PM IST

Agra News: ताजनगरी आगरा के परिवार परामर्श केंद्र में हैरान करने वाला मामला आया। पति-पत्नी के बीच एक युवती आ गई। इसको लेकर विवाद हो रहा है। अब मामला परिवार परामर्श केंद्र पहुंचा। यहां युवक ने कहा कि प्रेमिका को छोड़ नहीं सकता और पत्नी को छोड़ना नहीं चाहता हूं। परेशान पत्नी ने कहा कि अगर प्रेमिका को नहीं छोड़ा तो मुकदमा करूंगी।

KEY HIGHLIGHTS
  • आगरा में परिवार परामर्श केंद्र में आया अनोखा मामला
  • युवक बोला-प्रेमिका को छोड़ नहीं सकता, पत्नी को छोड़ना नहीं चाहता
  • परेशान पत्नी बोली-प्रेमिका को नहीं छोड़ा तो करूंगी मुकदमा

Agra News: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक युवक न तो अपनी पत्नी को छोड़ना चाहता है, और न ही प्रेमिका को। इस दौरान युवक ने उन्हें अलग-अलग रखने के लिए पूरा प्लान भी बताया। वहीं, परेशान पत्नी का कहना है कि वह उसके खिलाफ केस दर्ज कराएगी। दरअसल, आगरा परिवार परामर्श केंद्र में रविवार को एक मामले में पति ने कहा कि साहब दिल के हाथों बहुत मजबूर हूं। ऐसे में मैं प्रेमिका को नहीं छोड़ सकता और पत्नी को छोड़ना नहीं चाहता हूं। उसने कहा कि प्रेमिका ने मेरा बुरे समय में साथ दिया है, ऐसे में उसे कैसे छोड़ सकता हूं। उसने केंद्र में कहा कि मैं पत्नी और प्रेमिका दोनों के साथ रहना चाहता हूं। उसने कहा कि पत्नी को घर पर और प्रेमिका को किराए पर रख लूंगा, इससे दोनों में झगड़ा भी नहीं होगा।

Agra News

आगरा में परिवार परामर्श केंद्र में पहुंचा अनोखा मामला

उधर, पत्नी का कहना है कि पति सारी कमाई प्रेमिका पर लुटा देता है। वह और उसका बच्चा ऐसे कैसे अपनी जिंदगी गुजर बसर करेंगे। पत्नी का कहना है कि मैं पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराऊंगी। वहीं, केंद्र में इस मामले में अगली तारीख दी है, और युवक से कहा गया है कि वह अपनी प्रेमिका को भी साथ लाए।

End of Feed