आगरा में जलसंकट! अगले दो दिन ठप रहेगी गंगाजल की आपूर्ति, इस वजह से नहीं मिलेगा पानी

आगरा में पालड़ा से रोजाना मिलने वाली गंगाजल आपूर्ति में कमी होने से अगले दो दिन जलसकंट की समस्या रहेगी। पालड़ को अपर गंगा कैनाल और मुख्य गंगा कैनाल से मिलने वाला पानी बंद हो गया है। इस कारण दो दिन गंगाजल नहीं मिलेगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • आगरा में पानी की समस्या
  • दो दिन नहीं मिलेगा गंगाजल
  • गुरुवार शाम से राहत की उम्मीद

Agra News: ताजनगरी आगरा में पानी की समस्या बढ़ गई है। पूरे शहर में दो दिन गंगाजल की आपूर्ति नहीं होगी। दरअसल मध्य गंगा कैनाल और अपर गंगा कैनाल को सोर्स से होने वाली जलापूर्ति बंद हो गई। जिस कारण पालड़ा से आगरा को रोजाना मिलने वाली गंगाजल की आपूर्ति में कमी आ गई है। मंगलवार को यह सिर्फ 30 एमएलडी रह गई। बुधवार को भी आपूर्ति बाधित रहेगी। जिस कारण पूरा शहर जलसंकट की समस्या से जूझेगा। इसी वजह से पूरे शहर को बुधवार को गुरुवार को गंगाजल नहीं मिलेगा।

water supply (1)

आगरा में दो दिन नहीं मिलेगा गंगाजल (सांकेतिक फोटो)

यमुना जल की आपूर्ति चालू रहेगी

आगरा को रोजाना 350 एमएलडी गंगाजल की आपूर्ति सिकंदरा और जीवनी मंडी वाटर वर्क्स से होती है। जिसमें जीवन मंडी वाटर वर्क्स से 200 एमएलडी आपूर्ति होती है, वहीं 144 एमएलडी गंगाजल की आपूर्ति सिंकदरा से होती है। लेकिन दो दिन शहर में घर-घर पहुंचने वाले गंगाजल का संकट रहेगा। इसकी वजह ये है कि पालड़ा को अपर गंगा कैनाल और मुख्य गंगा कैनाल से जो पानी मिलता है, वो बंद हो गया है। जिस कारण शहर मे जलसंकट की समस्या रहेगी। हालांकि इस दौरान जीवनी मंडी वाटर वर्क्स और सिकंदरा एमबीबीआर प्लांट से यमुना जल की आपूर्ति जारी रहेगी।

End of Feed