Agra News: ताजनगरी आगरा में पानी की समस्या बढ़ गई है। पूरे शहर में दो दिन गंगाजल की आपूर्ति नहीं होगी। दरअसल मध्य गंगा कैनाल और अपर गंगा कैनाल को सोर्स से होने वाली जलापूर्ति बंद हो गई। जिस कारण पालड़ा से आगरा को रोजाना मिलने वाली गंगाजल की आपूर्ति में कमी आ गई है। मंगलवार को यह सिर्फ 30 एमएलडी रह गई। बुधवार को भी आपूर्ति बाधित रहेगी। जिस कारण पूरा शहर जलसंकट की समस्या से जूझेगा। इसी वजह से पूरे शहर को बुधवार को गुरुवार को गंगाजल नहीं मिलेगा।
यमुना जल की आपूर्ति चालू रहेगी
आगरा को रोजाना 350 एमएलडी गंगाजल की आपूर्ति सिकंदरा और जीवनी मंडी वाटर वर्क्स से होती है। जिसमें जीवन मंडी वाटर वर्क्स से 200 एमएलडी आपूर्ति होती है, वहीं 144 एमएलडी गंगाजल की आपूर्ति सिंकदरा से होती है। लेकिन दो दिन शहर में घर-घर पहुंचने वाले गंगाजल का संकट रहेगा। इसकी वजह ये है कि पालड़ा को अपर गंगा कैनाल और मुख्य गंगा कैनाल से जो पानी मिलता है, वो बंद हो गया है। जिस कारण शहर मे जलसंकट की समस्या रहेगी। हालांकि इस दौरान जीवनी मंडी वाटर वर्क्स और सिकंदरा एमबीबीआर प्लांट से यमुना जल की आपूर्ति जारी रहेगी।
जल निगम की गंगाजल ईकाई के एक्जीक्यूटिव इंजीनियर एहितशाम के अनुसार अगर बुधवार को गंगाजल की आपूर्ति होनी शुरू हो गई तो गुरुवार शाम से जलसंकट की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है।
