Agra Water Crisis: आगरा के लोगों के लिए जरूरी खबर, इन 10 इलाकों में गुरुवार को नहीं आएगा पानी, फोन कर मंगवा सकते हैं टैंकर

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 30, 2022, 07:09 PM IST

Agra Water Crisis: ताजनगरी आगरा में गुरुवार को पानी का आपूर्ति नहीं होगी। ऐसे में कोतवाली और आसपास के इलाकों के हजारों लोगों को पानी के लिए दिक्कत होगी। हालांकि जलकल विभाग ने पानी के टैंकर मंगाने के लिए मोबाइल नंबर जारी कर दिया है। लोग इस नंबर पर सूचना देकर पानी के टैंकर मंगा सकते हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • आगरा में गुरुवार को नहीं होगी पानी की सप्लाई
  • कोतवाली पंपिंग स्टेशन के लिए 450 मिली व्यास की पाइप लाइन का होगा कनेक्शन
  • जलकल विभाग ने पानी के टैंकर मंगाने के लिए मोबाइल नंबर जारी किए

Agra Water Crisis: उत्तर प्रदेश के आगरा में पुराने शहर के कई इलाकों में बुधवार से गुरुवार शाम तक पेयजल की आपूर्ति ठप रहेगी। इस दौरान जल निगम कोतवाली पंपिंग स्टेशन के लिए 450 एमएम की पाइप लाइन का इंटरकनेक्शन किया जाएगा। ऐसे में आगरा स्थित जीवनी मंडी वाटर वर्क्स से करीब 36 घंटे का शटडाउन लिया है। अधिकारियों ने पहले ही लोगों से अपील की थी कि, जल का भंडारण कर लें। ताकि परेशानियों का सामना न करना पड़े। हालांकि जल निगम ने लोगों को समस्या न हो, इसके लिए टैंकरों से जलापूर्ति कराने का फैसला लिया है। जलकल विभाग ने इसके लिए मोबाइल नंबर भी जारी किए हैं। इन नंबरों पर लोग फोन कर पानी के टैंकर मंगा सकते हैं।

Agra News

आगरा के कई इलाकों में रहेगी पानी की किल्लत

गंगाजल इकाई के जल निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर रमेश चंद्र के अनुसार, कोतवाली इलाके में आगरा पेयजल आपूर्ति योजना फेज-3 के तहत एक हजार किलोलीटर क्षमता का जोनल पंपिंग स्टेशन का निर्माण किया जाएगा। ऐसे में इलाके में पानी की आपूर्ति जारी रखने के लिए 200 किलोलीटर क्षमता का टैंक बनाया जाएगा।

End of Feed